{"_id":"5f6a0c7459a22010500fa079","slug":"himachal-preparations-to-ply-govt-hrtc-buses-soon-for-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बाहरी राज्यों के लिए जल्द सरकारी बसें चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बाहरी राज्यों के लिए जल्द सरकारी बसें चलाने की तैयारी
Tue, 22 Sep 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Sep 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार जल्द बाहरी राज्यों के लिए बसों की आवाजाही शुरू कर देगी। सरकार बाहरी राज्यों के मंत्रियों, परिवहन विभाग और रोडवेज के आला अधिकारियों से बात कर रही है। बाहरी राज्यों के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए एसओपी भी तैयार की जा रही है। प्रदेश में कोरोना संकट के चलते पिछले 7 माह से अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद है। ऐसे में परिवहन निगम को करोड़ों रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश से करीब 650 रूटों पर बाहरी राज्यों को बसें चलती थीं, जिससे करोड़ों रुपये का कारोबार होता था। जानकारी के अनुसार पहले निगम की एक दिन की कमाई 2.50 करोड़ से 2.70 करोड़ की थी, लेकिन अब यह प्रतिदिन 35 से 40 लाख तक ही सीमित रह गई है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि बाहरी राज्यों के मंत्रियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन