{"_id":"63ad9f93c4fb814dba2c438e","slug":"himachal-pradesh-vidhan-sabha-winter-session-may-be-from-4-january-in-tapovan-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: धर्मशाला के तपोवन में 4 से 6 जनवरी के बीच हो सकता है शीत सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: धर्मशाला के तपोवन में 4 से 6 जनवरी के बीच हो सकता है शीत सत्र
Fri, 30 Dec 2022 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:45 AM IST
सार
विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही कैबिनेट का गठन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह गठन 7 जनवरी के बाद हो सकता है।
विज्ञापन
धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र 4 से 6 जनवरी के बीच धर्मशाला के तपोवन में हो सकता है। इस बारे में सरकार और विधानसभा सचिवालय के बीच अभी मंत्रणा चल रही है। 3 जनवरी को सरकार धर्मशाला में धन्यवाद रैली करने की तैयारी में है। इसी दिन विधायकों की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले शीत सत्र 22 से 24 दिसंबर के बीच तय किया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उस वक्त कोविड पॉजिटिव हो गए थे। इसलिए इसे आगे के लिए टालना पड़ा। पर्यटन सीजन होने के कारण इसे जनवरी के पहले सप्ताह के लिए टालने की योजना बनाई गई। अब यह चर्चा चल रही है कि यह सत्र 4 से 6 जनवरी के बीच ही रखा जाए। हालांकि, अभी इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
शीत सत्र के बाद ही होगा कैबिनेट का गठन
विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही कैबिनेट का गठन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि यह गठन 7 जनवरी के बाद हो सकता है। पहली कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार को प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के बारे में भी निर्णय लेना है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी जनवरी के दूसरे सप्ताह ही हो सकती है।
विज्ञापन