फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh vidhan sabha monsoon session 2021 starts from today

हिमाचल प्रदेश: विधानसभा का मानसून सत्र आज से, ड्रोन से होगी निगरानी

Mon, 02 Aug 2021 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

कोरोना के चलते बजट सत्र में कम बैठकों को पूरा करने के लिए सत्र 10 दिन का रखा गया है। कुल 853 प्रश्न प्राप्त हुए हैं जिनमें से 618 तारांकित व 235 अतारांकित सवाल है।

विज्ञापन
himachal pradesh vidhan sabha monsoon session 2021 starts from today
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे से शुरू होने जा रहा है। 2 से 13 अगस्त तक चलने वाले सत्र में कुल दस बैठकें होंगी। पहले दिन पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और जुब्बल कोटखाई के विधायक रहे नरेंद्र बरागटा के निधन पर शोक उद्गार प्रस्ताव लाया जाएगा। दो सिटिंग विधायकों के देहांत के शोकोद्गार के बाद सदन की कार्यवाही दूसरे दिन के लिए स्थगित की जाएगी। हालांकि, आगामी उपचुनावों को लक्षित कर मंगलवार से सदन की बैठकों के हंगामेदार रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा परिसर में स्पीकर विपिन सिंह परमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि इस मानसून सत्र में 5 व 12 अगस्त गैर सदस्यीय दिवस रखे गए हैं। कोरोना के चलते बजट सत्र में कम बैठकों को पूरा करने के लिए सत्र 10 दिन का रखा गया है। एक वर्ष में न्यूनतम 35 बैठकों का होना जरूरी है। कुल 853 प्रश्न प्राप्त हुए हैं जिनमें से 618 तारांकित व 235 अतारांकित सवाल है। नियम 101 के तहत 4 व 130 के तहत 7 चर्चाएं आई हैं। 
विज्ञापन


उधर, सोमवार सुबह स्पीकर विपिन सिंह परमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर दोनों पक्षों से सहयोग की अपील की। रविवार देर रात तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनी। भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार शाम को रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आ सकेंगे आगंतुक, कोविड प्रोटोकॉल का रखना होगा ध्यान
परमार ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री से मिलने वाले आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इस बार भी कोरोना के चलते 1200 की जगह 800 अधिकारियों व कर्मचारियों को पास जारी किए जाएंगे। 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं जो परिसर के बाहर सुरक्षा संभालेंगे। परिसर के अंदर मार्शल और सादे कपड़ों में कर्मचारी तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान हुए हंगामे के बाद दर्ज की गई एफआईआर को वापस लेने के संबंध में विचार किया जाएगा।  


ड्रोन से होगी विधानसभा की निगरानी
खालिस्तान की मांग करने वालों की धमकी के बीच हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। परिसर में दाखिल होने वाले हर शख्स की जानकारी सुरक्षा कर्मियों के पास रहेगी। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed