फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh university shimla bed entrance exam 2021 on 21 August

बीएड प्रवेश परीक्षा: 56 केंद्रों में होगी परीक्षा, 16 हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी

Thu, 19 Aug 2021 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 19 Aug 2021 06:26 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज मुगला हरदासपुरा का पता बदला गया है।

विज्ञापन
himachal pradesh university shimla bed entrance exam 2021 on 21 August
बीएड प्रवेश परीक्षा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 21 अगस्त को प्रदेश में स्थापित 56 केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा लेगा। परीक्षा के लिए 16091 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए है। ये वे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा फार्म अंतिम तिथि तक जमा किए और तय फीस जमा करवाई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज मुगला हरदासपुरा का पता बदला गया है। अब यह परीक्षा बीएड कॉलेज के स्थानांतरित किए गए नए परिसर चंबा मिलेनियिम बीएड कॉलेज गांव लबकाना, पीओ सरू जिला चंबा में होगी।
विज्ञापन


जिन छात्रों को एडमिट कार्ड पर यह कॉलेज परीक्षा केंद्र मिला है, वे नए पते पर 21 अगस्त को समय पर पहुंचें। किसी भी तरह की जानकारी के लिए 94185-31146 पर संपर्क किया जा सकेगा। कहा कि बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी परीक्षा संबंधित जानकारी लेने को विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2830891 और 2833588 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed