{"_id":"5ec1398a8ebc3e904359f0b8","slug":"himachal-pradesh-tourism-development-corporation-employees-yet-not-get-salary-of-april-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन निगम के 1600 कर्मचारियों को नहीं मिला अप्रैल माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन निगम के 1600 कर्मचारियों को नहीं मिला अप्रैल माह का वेतन
Mon, 18 May 2020 09:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के करीब 1600 कर्मचारियों को अप्रैल का वेतन नहीं मिल पाया है। कोरोना के कारण लाकडाउन से निगम के होटलों और रेस्तरां में कारोबार पूरी तरह से ठप है। सरकार ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने को बीस करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इसके बाद भी मुलाजिमों को अप्रैल का वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद से निगम के होटलों और रेस्तरां पर लंबे समय से ताले लटके हैं। आमदनी के बिना कैसे कर्मचारियों के वेतन और भत्तों का भुगतान होगा? एचपीटीडीसी के पास वर्तमान में करीब 1600 कर्मचारी और अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं। निगम के कर्मचारियों को पिछले माह के बिलों का भुगतान करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों और अधिकारियों को अभी हफ्ते भर और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सरकार के पास वेतन की राशि के भुगतान के लिए फाइल तो चला दी है, परंतु सरकार से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, निगम के अफसरों ने निगम के खाते से पहले हफ्ते में ही वेतन हासिल कर लिया है। एचपीटीडीसी की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने कहा कि निगम के कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिए सरकार के पास फाइल भेजी है। इसी हफ्ते निगम के कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन