फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 10 June 2021

हिमाचल: चार साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, ऊना में न्यूनतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Thu, 10 Jun 2021 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Jun 2021 05:48 PM IST
सार

बरोटीवाला में एक चार वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ऊना में न्यूनतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड, गोबिंदसागर झील में पकड़ी 36 किलो वजन की मछली पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 10 June 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरोटीवाला में एक चार वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऊना जिले में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं  गोबिंदसागर झील में 36 किलो वजन की सिल्वर किस्म की मछली पकड़ी गई है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


चार साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या
बरोटीवाला थाने के तहत एक चार वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के बरेली के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का शव आरोपी के कमरे में बोरी में बंद मिला।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में न्यूनतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड, प्रदेश में चार दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट
पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। तपती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि अब तक सबसे अधिक है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


गोबिंदसागर झील में पकड़ी 36 किलो वजन की मछली
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में गोबिंदसागर झील में 36 किलो वजन की सिल्वर किस्म की मछली पकड़ी गई है। गुरुवार को भी इसी प्रजाति की दो बड़ी मछलियां पकड़ी गई हैं। भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंदसागर झील में होने वाली मछली की बहुत मांग है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

टेट उम्र भर मान्य करने का राज्यों को एनसीटीई ने जारी किया पत्र
अध्यापक पात्रता परीक्षा उम्र भर के लिए मान्य करने को लेकर नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने राज्यों को लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बीते सप्ताह शिक्षक पात्रता परीक्षा में बदलाव को मंजूरी देते हुए इसे उम्र भर के लिए मान्य करने का फैसला लिया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

सूर्य ग्रहण 2021: इन तीन राशि के जातक रहें जरा बच के, करें इनकी उपासना
10 जून को आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। करीब 148 साल बाद पहली बार शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती के दिन ग्रहण पड़ा था। धार्मिक रूप से इस सूर्य ग्रहण का महत्व अधिक माना जा रहा है, क्योंकि शनि जयंती पर ग्रहण का ऐसा योग करीब 148 साल बाद बन रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed