फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather today: Minimum temperature record 31 degrees in Una, heavy rainfall and storm alert in the state

हिमाचल: ऊना में न्यूनतम तापमान का टूटा रिकॉर्ड, प्रदेश में चार दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट

Thu, 10 Jun 2021 04:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Jun 2021 04:47 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि अब तक सबसे अधिक है। उधर, प्रदेश में 16 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal weather today: Minimum temperature record 31 degrees in Una, heavy rainfall and storm alert in the state
ऊना में गर्मी से खाली पड़ी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। तपती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में न्यूनतम तापमान भी रिकॉर्ड 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि अब तक सबसे अधिक है। इससे पहले यहां वर्ष 2013 में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान भी इस गर्मी के सीजन में रिकॉर्ड 43.2 दर्ज किया गया था। उधर, प्रदेश में 16 जून तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-अंधड़ चलने के आसार हैं। वहीं उच्च पर्वतीय भागों में बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना हैं। मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में चार दिन बारिश-अंधड़ का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी व निचले भागों में 10, 11 व 13 जून को येलो अलर्ट, जबकि 12 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह मध्य पर्वतीय भागों में 10 व 11 को येलो व 12 व 13 जून को भारी बारिश-अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को शिमला में मौसम साफ रहा। जबकि कांगड़ा के कई भागों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। 
विज्ञापन


हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 27.0, बिलासपुर 26.0, कांगड़ा 26.3, नाहन 24.9, सोलन 21.7, सुंदरनगर 21.8, भुंतर 21.7, धर्मशाला 20.8, शिमला 18.0, मंडी 24.1, चंबा 22.4, कल्पा 13.9, मनाली 17.6 और केलांग में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, बिलासपुर 36.0, कांगड़ा 35.4, हमीरपुर 34.6, चंबा 34.9, सुंदरनगर 32.8, भुंतर 35.0, मंडी 38.1, नाहन 33.3, सोलन 29.0, धर्मशाला 32.2, मनाली 35.0, शिमला 25.7, कल्पा 26.6, केलांग 25.9, डलहौजी 23.1 और कुफरी में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed