हिमाचल: रोहतांग दर्रा बहाल, 92 साल की लीला ने कोरोना को हराया समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
हमीरपुर में कोरोना को मात देकर घर लौटीं 92 साल की लीला देवी, रोहतांग दर्रा बहाल, कारोबारियों को पर्यटकों का इंतजार समेत पढ़ें हिमाचल प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही कुछ बड़ी खबरें.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 92 साल की लीला देवी ने कोरोना से जंग जीत ली है। बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते 11 मई को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में भर्ती करवाया गया। 20 मई को महिला को छुट्टी दे दी गई। कुछ दिन आराम करने के बाद लीला देवी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं समुद्र तल से 13050 फीट ऊंचा विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रोहतांग दर्रा फोर बाई फोर और छोटे वाहनों के लिए भले ही बहाल हो गया है, लेकिन कोरोना के चलते इस बार सैलानियों की आवाजाही नाममात्र ही है।
रोहतांग दर्रा बहाल, कारोबारियों को पर्यटकों का इंतजार
समुद्र तल से 13050 फीट ऊंचा विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रोहतांग दर्रा फोर बाई फोर और छोटे वाहनों के लिए भले ही बहाल हो गया है, लेकिन कोरोना के चलते इस बार सैलानियों की आवाजाही नाममात्र ही है। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद पर्यटक मनाली का रुख करेंगे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हमीरपुर: कोरोना को मात देकर घर लौटीं 92 साल की लीला देवी
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल की री पंचायत की 92 वर्षीय वृद्ध महिला लीला देवी कोरोना को मात देने के बाद घर लौट गई हैं। वह नेरचौक मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर घर पहुंचीं। उन्होंने छह मई को कोरोना के लक्षण आने पर हमीरपुर अस्पताल में टेस्ट करवाया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
...और चल पड़ा राजेश का घर, 120 फीट दूरी पर होगा स्थापित
घर को एक जगह से दूसरे स्थान पर बदलने का सपना अब सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन गया हैं। अब नई आधुनिक तकनीक की मदद से आप अपने घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। नगवाईं क्षेत्र में इन दिनों एक घर को दूसरे स्थान पर बदला जाना लोगों में खूब चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोरोना संकट: शिमला सहित देश के सात कॉफी हाउस पर ताला लगने की नौबत
शिमला सहित देश के 7 प्रतिष्ठित कॉफी हाउस पर तालाबंदी की नौबत आ गई है। कोरोना की मार से इंडियन कॉफी वर्कर कोऑपरेटिव सोसाइटी पिछले 10 महीनों से देश के 7 कॉफी हाउस में तैनात करीब ढाई सौ कर्मियों को वेतन नहीं दे पाई है। मौजूदा समय में सोसाइटी का घाटा बढ़ कर तीन करोड़ पहुंच गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
चित्रकला और नारा लेखन में हिमाचल की छात्रा अमिता देश में अव्वल
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर सर्व जागरूक संस्थान के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम में पहले पांच स्थानों पर रेणुका क्षेत्र के प्रतिभागियों का दबदबा रह। शुक्रवार देर शाम को घोषित चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह की छात्रा अमिता ने पूरे भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...