फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   House lifting with technique of jacks in Nagwain Mandi Himachal Pradesh

...और चल पड़ा राजेश का घर, 120 फीट दूरी पर होगा स्थापित

Sat, 29 May 2021 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 May 2021 01:58 PM IST
सार

मकान को करीब 120 फीट दूर ले जाकर नई फाउंडेशन पर रखा जाएगा। जैक तकनीक के सहारे पहले मकान को करीब तीन फीट ऊंचा उठाया गया है। अब चैनल के माध्यम से इसे 120 फीट दूर ले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
House lifting with technique of jacks in Nagwain Mandi Himachal Pradesh
नगवाईं में जैक की तकनीक की मदद से मकान की दिशा बदलते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर को एक जगह से दूसरे स्थान पर बदलने का सपना अब सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन गया हैं। अब नई आधुनिक तकनीक की मदद से आप अपने घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। नगवाईं क्षेत्र में इन दिनों एक घर को दूसरे स्थान पर बदला जाना लोगों में खूब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नगवाईं निवासी राजेश शर्मा अपने घर को एक स्थान से बदलकर करीब 120 फीट दूर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपने मकान को जमीन से भी करीब तीन फीट ऊंचा किया है। मकान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलने का कार्य करने वाले इंजीनियर हरमिंद्र का कहना है कि मकान को करीब 120 फीट दूर ले जाकर नई फाउंडेशन पर रखेंगे। उन्होंने बताया कि जैक तकनीक के सहारे पहले मकान को करीब तीन फीट ऊंचा उठाया गया है। अब चैनल के माध्यम से इसे 120 फीट दूर ले जा रहे हैं। अभी तक मकान को मूल स्थान से करीब छह फीट से ज्यादा ले जा गया है।
विज्ञापन


कुछ ही दिनों में वे इस मकान को दूसरे स्थान पर नई फाउंडेशन पर स्थापित कर देंगे। इस मकान को बदलने पर करीब साढ़े पांच लाख की मजदूरी पर खर्च होगा। मकान के मालिक ने बताया कि घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलने का उनका करीब आठ लाख रुपये तक खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण के कारण उनका मकान ज्यादा डाउन हो गया था और सड़क के बिल्कुल पास हो गया था। इसी के चलते उन्होंने आधुनिक तकनीक के सहारे इस मकान को दूसरे स्थान पर बदलने के बारे में सोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed