{"_id":"5db009508ebc3e93ad1068cc","slug":"himachal-pradesh-three-days-training-to-workers-working-in-hotels-and-restaurants","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों और रेस्तरांओं में कार्यरत हजारों कामगारों को देंगे तीन दिन की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों और रेस्तरांओं में कार्यरत हजारों कामगारों को देंगे तीन दिन की ट्रेनिंग
Wed, 23 Oct 2019 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में होटलों-रेस्तरांओं में कार्यरत हजारों कामगारों को तीन दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य कौशल विकास निगम ने लाहौल-स्पीति से इस अभियान को शुरू कर दिया है। यह हर जिले में चलेगा। कामगारों को तीन दिन के प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इसे वे कहीं अन्यत्र रोजगार प्राप्त करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकेंगे। निगम के समन्वयक नवीन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
निगम समन्वयक नवीन शर्मा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में होटलों, रेस्तराओं, ढाबों आदि के कामकाज में मुस्तैद बहुत से ऐसे कामगार हैं, जिनके पास उनके कामकाज के प्रशिक्षण का कोई प्रमाणपत्र नहीं हैं। खास बात यह भी है कि इनमें से हजारों लोगों से लंबे समय से काम का प्रैक्टिकल अनुभव है। ऐसे कामगारों को तीन दिन का आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण देने के लिए निगम ने पहले से ही कई कंपनियों को इंपैनल कर रखा है। ये कंपनियां जगह-जगह पर चिन्हित स्थानों पर ऐसे कामगारों को प्रशिक्षण देंगी और उन्हें इसके लिए प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। आमतौर पर ऐसे लोगों के पास प्रशिक्षण के लिए बहुत अधिक समय नहीं होता है। इसलिए इनके लिए खास तौर पर तीन दिन का कोर्स तैयार किया गया है।
विज्ञापन
एकल नारियों, विधवाओं के लिए भी तैयार किया जा कोर्स
एकल नारियों और विधवाओं के लिए भी कौशल विकास का खास कोर्स तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स से वे स्वरोजगार प्राप्त कर सकेंगी। निगम इस दिशा में काम कर रहा है। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए भी कोर्स तैयार हो रहा है।