फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Ten people including Two medical emergency patients airlifted Lahaul Spiti

हिमाचल: मेडिकल इमरजेंसी में हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए मरीज

Fri, 10 Jan 2020 03:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jan 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Ten people including Two medical emergency patients airlifted Lahaul Spiti
- फोटो : ANI

राज्य सरकार के पवनहंस हेलीकाप्टर ने शुक्रवार को लाहौल-स्पीति के लिए तीन सफल उड़ानें भरी। पहली उड़ान भुंतर-काजा-भुंतर-शिमला के लिए भरी। इसमें स्पीति से रेफर दो गंभीर मरीज हमीरपुर निवासी विनोद कुमार (45) और क्याटो गांव के तोमदन (26) सहित 10 लोगों को काजा हेलीपैड से लिप्ट किया। इसके अलावा तीन उड़ानों से 97 लोग रोहतांग से आर-पर हुए।

विज्ञापन


दोनों मरीजों की हालत को देखते हुए काजा प्रशासन की सिफारिश पर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने तत्काल सीएम से हेलीकॉप्टर के लिए आग्रह किया। प्रशासन काजा ने जीएडी सचिव को भी इस बारे में तत्काल पत्र भेजकर सूचित किया था। मरीजों के घाटी से बाहर निकालते ही परिजनों ने काजा प्रशासन और मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का आभार जताया व राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


स्पीति घाटी के कई हिस्सों में सड़क हिमखंड के लुढ़कने से बंद है। ऐसे में स्पीति से रेफर मरीजों को बाहर निकालने का एकमात्र जरिया भी हेलीकाप्टर सेवा ही है। पहली उड़ान भुंतर- काजा-भुंतर शिमला के बीच हुई। दूसरी उड़ान भुंतर-उदयपुर-भुंतर और तीसरी उड़ान भुंतर-रावा- तांदी (डाइट) भुंतर के बीच हुई। उदयपुर, रावा और तांदी (डाइट) के लिए तय शेड्यूल के पांच दिन बाद उड़ान हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार की से ओर पिछले शनिवार को जारी शेड्यूल के बाद बुधवार तक मौसम खराब रहने के चलते उड़ान नहीं हो सकी। कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मरीजों, परीक्षार्थियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को घाटी से बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। कुल्लू में तैनात उड़ान समिति के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि लाहौल और स्पीति के लिए हुई हेलीकॉप्टर की तीन उड़ानों में 97 यात्री रोहतांग के आर-पार हुए हैं।

66 लोग हेलीकाप्टर में लाहौल-स्पीति से कुल्लू पहुंचाए : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिला उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों को राज्य में हिमपात के कारण बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि 66 बीमार, वृद्ध और गर्भवती महिलाओं को हेलीकाप्टर में लाहौल-स्पीति से कुल्लू पहुंचाए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बंद पड़ी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।

अस्पतालों से जुड़ने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने को कहा। राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द बहाल करने को कहा। आईपीएच विभाग को भी जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि बर्फबारी में मरीजों और अन्य आपात परिस्थितियों में फंसे लोगों की त्वरित सहायता सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed