लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh teacher eligibility test result declined by ten percent in five months

HP TET: पांच महीने में 10 फीसदी घट गया अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम

विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Jan 2023 12:00 PM IST
सार

सितंबर 2022 में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित टेट का परिणाम 25.85 फीसदी रहा था। इस बार यह परिणाम 15.15 फीसदी रहा है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम पांच माह पहले निकाले गए रिजल्ट की अपेक्षा 10 फीसदी कम रहा है। सितंबर 2022 में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम 25.95 फीसदी रहा था। इस बार घोषित सात विषयों का परिणाम 15.15 पर अटक गया है। सबसे कम परिणाम टीजीटी आर्ट्स में दर्ज किया गया है। भाषा अध्यापक का परिणाम भी संतोषजनक नहीं रहा है। पंजाबी विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम इस बार 9.21 फीसदी अधिक रहा है। 



हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर में सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) ली थी। इस बार यह परिणाम 15.15 फीसदी रहा है। सितंबर 2022 में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित टेट का परिणाम 25.85 फीसदी रहा था। इस बार घोषित परिणाम सितंबर 2022 की अपेक्षा 10 फीसदी से कम है। सितंबर 2022 में घोषित परिणाम के दौरान 48,345 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 44,142 अभ्यर्थी अपीयर हुए थे, जबकि 4203 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी।


इस दौरान 11,415 अभ्यर्थियों को बोर्ड ने उत्तीर्ण घोषित किया था, जबकि 32,727 अभ्यर्थियों का परिणाम परिणाम फेल रहा था। इस बार सात विषयों की परीक्षा के लिए कुल 38,140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 34,501 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि 3,639 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम में 5,229 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा में बैठे 29,272 अभ्यर्थी फेल घोषित हुए हैं। 

कब कितना फीसदी रहा परिणाम
विषय                      जनवरी, 2023     सितंबर, 2022
भाषा अध्यापक             21.26                35.19
पंजाबी                        16.13                 6.92
शास्त्री                         28.74                31.22
टीजीटी आर्ट्स               7.96                 26.50
टीजीटी मेडिकल            24.22               18.01
टीजीटी नॉन मेडिकल     16.45               10.00
उर्दू                               0                    14.29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;