फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal pradesh takniki shiksha board dharamshala action against 57 teachers

उत्तर पुस्तिकाओं के गलत मूल्यांकन पर नपेंगे 57 शिक्षक, निदेशक को भेजी सूची

Sat, 01 Feb 2020 11:52 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Feb 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh takniki shiksha board dharamshala action against 57 teachers
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन कर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 57 अध्यापकों पर गाज गिरने वाली है। बोर्ड ने कार्रवाई के लिए तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल एंड आईटीआई निदेशक सुंदरनगर को इनकी सूची भेज दी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


इन अध्यापकों द्वारा जांची गईं 104 उत्तर पुस्तिकाओं में पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विषय में 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़े हैं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को थर्ड इवेल्यूटर के पास चेकिंग के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार अगर किसी परीक्षार्थी के 10 फीसदी से अधिक अंक बढ़ते हैं तो उन उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग दो अध्यापकों से करवाई जाती है। 20 फीसदी से अधिक अंक बढ़ने वाली उत्तर पुस्तिकाओं को शुरू में चेक करने वाले अध्यापकों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों के 10 फीसदी से कम अंक बढ़े हैं, उन उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने वाले अध्यापकों को बोर्ड में बुलाकर स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।  प्रदेश भर के करीब 400 विद्यार्थियों के पुनर्मूल्यांकन में अंक बढ़े हैं। अमर उजाला ने राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर में विद्यार्थियों को फेल करने और पुनर्मूल्यांकन में उनके अंक दोगुने होने के मामले को प्रमुखता से उठाया है।

इसके बाद प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने निदेशक को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इसी बीच तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग में कोताही बरतने वाले अध्यापकों की सूची निदेशक को भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed