फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh State Open School Board Result 71 candidates fail in exam

HP SOS: परीक्षा पास करने के लिए पांच साल में दिए नौ मौके, नतीजा हर बार फेल

Sun, 25 Jun 2023 11:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:44 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए एसओएस के परिणाम में 10वीं कक्षा के 25 और 12वीं कक्षा के 46 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। ये अभ्यर्थी पिछले पांच साल से परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh State Open School Board Result 71 candidates fail in exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच साल में नौ मौके मिले, लेकिन नतीजा हर बार फेल। यह हाल 10वीं और 12वीं कक्षा के 71 विद्यार्थियों का है। हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 9वीं बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। इनमें 10वीं कक्षा से 25 और जमा दो कक्षा से 46 परीक्षार्थी शामिल हैं। ये परीक्षार्थी पांच साल से परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन हर बार फेल हुए। परीक्षा को पास करने का अंतिम मौका बोर्ड की ओर से मार्च 2023 में दिया गया, लेकिन इसमें भी सफल नहीं हुए और अनुत्तीर्ण हो गए।

विज्ञापन


एसओएस के तहत करवाना होगा पंजीकरण, तभी दे सकेंगे परीक्षा
अब इन्हें फिर से बोर्ड की ओर से संचालित करवाई जाने वाली एसओएस की परीक्षा के तहत अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे। पंजीकरण करवाने के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड नौ और मौके परीक्षा पास करने के लिए देगा। पांच साल के दौरान कई विद्यार्थियों ने सभी विषयों की परीक्षा दी। कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल एक या दो विषयों की परीक्षा को पास करना था, लेकिन हर बार फेल होते रहे। परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण बोर्ड ने फिलहाल इन्हें अयोग्य करार दे दिया है। पंजीकरण फिर से करवाने के बाद विद्यार्थी अब परीक्षा में बैठ सकेंगे।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए एसओएस के परिणाम में 10वीं कक्षा के 25 और 12वीं कक्षा के 46 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। ये अभ्यर्थी पिछले पांच साल से परीक्षा दे रहे थे और उन्हें परीक्षा पास करने के लिए बोर्ड की ओर से नौ मौके दिए गए, लेकिन वे उत्तीर्ण नहीं हो सके। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे। पंजीकरण नहीं करवाया तो परीक्षा देने से विद्यार्थी वंचित कर दिए जाएंगे।- डॉ. विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed