फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh solan district is now corona virus free

हिमाचल प्रदेश का सोलन हुआ कोरोना मुक्त, अब सात जिलों में नहीं कोई संक्रमित

Sun, 26 Apr 2020 09:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/हमीरपुर/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन/हमीरपुर/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Apr 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh solan district is now corona virus free
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से सोलन जिला रविवार को कोरोना मुक्त हो गया। यहां आए सभी नौ पॉजिटिव मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। दोनों सैंपल बद्दी के निजी अस्पताल के कर्मचारियों के थे, जबकि इससे पहले पॉजिटिव आए जमाती की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।

विज्ञापन


उपायुक्त सोलन केसी चमन ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश के सात जिलों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। उधर भोटा अस्पताल में आईसोलेट ऊना के दो संक्रमित युवकों की जहां शनिवार को पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, वहीं 24 घंटे बाद एक फिर पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे मरीज की रिपोर्ट दोबारा निगेटिव आई है। निगेटिव पाए युवक को ऊना स्थित इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन सेंटर भेजने की तैयारी है। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने की है। वहीं मंडी के नेरचौक में भर्ती चंबा के तीसा क्षेत्र के चारों कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब 25 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 उपचाराधीन हैं। चार प्रदेश से बाहर चले गए, जबकि एक की मौत हो चुकी है। डीसी मंडी ऋगदेव ने बताया कि अब ये चंबा में क्वारंटीन रहेंगे। प्रदेश भर में रविवार को 261 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 194 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 67 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed