{"_id":"5ed765f38ebc3e90322f37e4","slug":"himachal-pradesh-skill-register-app-will-help-in-finding-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को राहत: स्किल रजिस्टर ऐप करेगा रोजगार तलाशने में मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारों को राहत: स्किल रजिस्टर ऐप करेगा रोजगार तलाशने में मदद
Wed, 03 Jun 2020 02:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के लाखों बेरोजगार कामगारों को रोजगार दफ्तरों के अब चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार की स्किल रजिस्टर एप्लीकेशन से हिमाचल के उद्योगों और अन्य क्षेत्रों में पसंद का रोजगार तलाशना काफी आसान हो जाएगा। उद्योगों को भी अपनी जरूरत के अनुसार अकुशल, अर्धकुशल और कुशल कामगारों की तलाश करने में भी ऐप से मदद मिलेगी। उद्योगों के लिए कामगारों की तलाश में भी यह एप्लीकेशन काफी मदद करेगा।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश सरकार की स्किल रजिस्टर एप्लीकेशन के माध्यम से हफ्ते के भीतर 5,500 कामगारों ने अभी तक अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण का यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अभी तक उद्योगों का पंजीकरण आरंभ नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से नौकरी छोड़कर हिमाचल आए लोगों को हिमाचल के उद्योगों में नौकरी दिलाने के मकसद से ऐप बनाया है।
विज्ञापन
ताकि सरकार के पास पूरा डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहे। उद्योगों को किस प्रकार की श्रम शक्ति की जरूरत है, इसे ध्यान में रखकर ऐप की मदद से कामगारों की तलाश की जा सकती है। अभी तक सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरी तलाशने के लिए रोजगार दफ्तरों में पंजीकरण कराना पड़ता था। अब दूसरा विकल्प स्किल रजिस्टर ऐप भी रहेगा।
विज्ञापन