फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Shagun Scheme for BPL families

शादी के लिए शगुन के इंतजार में बीपीएल परिवारों की बेटियां

Thu, 08 Apr 2021 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
मणिकुमार सरोआ, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Apr 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Shagun Scheme for BPL families
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में बीपीएल परिवारों से संबंध रखने वाली बेटियां शादी के लिए राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले शगुन का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल सरकार ने छह मार्च को बजट पेश करते समय शगुन योजना शुरू करने का फैसला लिया था। इस योजना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये का बजट भी रखा है। योजना के संबंध में संबंधित विभाग को कोई भी अधिसूचना जारी न होने के कारण बीपीएल परिवारों की बेटियां शगुन योजना का लाभ लेने के लिए इंतजार कर रही हैं।

विज्ञापन


उन्हें योजना के जरिये 31,000 रुपये प्रदेश सरकार की ओर से शादी में शगुन के तौर पर दिए जाएंगे। पहले इस योजना में बीपीएल से संबंधित एससी, एसटी और ओबीसी परिवारों की लड़कियों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन


बाद में विपक्ष के विरोध के बाद योजना में सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को भी शामिल कर लिया गया। योजना की जानकारी मिलने पर सभी पात्र परिवारों की बेटियां इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला प्रशासन के पास पहुंच रही हैं। इस संबंध में कोई भी अधिसूचना जारी न होने से उन्हें मायूसी के साथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से शगुन योजना की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अधिसूचना मिलते ही इस संबंध में पात्र बेटियों को सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed