फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh revenue services notification by state government

एचएएस की तर्ज पर एचआरएस गठित, अधिसूचना जारी

Wed, 12 May 2021 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 May 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh revenue services notification by state government
PIC - फोटो : अमर उजाला

राज्य में आबकारी एवं कराधान मामलों के निस्तारण के लिए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश राजस्व कर एवं आबकारी सेवा सृजित की गई है। हिमाचल प्रदेश राजस्व राज्य कर एवं आबकारी सेवा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मामलों के लिए यह  अधिकारियों की एक विशेषज्ञ एवं  समर्पित सेवा होगी।

विज्ञापन


अधिसूचना में कहा गया है कि इस सेवा के भर्ती एवं पदोन्नति नियम अलग से जारी किए जाएंगे। इस अधिसूचना की प्रति राजभवन में राज्यपाल के सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार, सभी प्रशासनिक सचिवों, सभी विभागाध्यक्षों आदि को भेज दिए गए हैं। आने वाले समय में एचएएस की तर्ज पर ही इस सेवा के लिए भी भर्ती प्रक्रिया हो सकती है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed