फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Public Service Commission invites applications for hpas combined competitive (preliminary) examination 2020

प्रदेश लोक सेवा और कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय खुले, एचएएस के लिए मांगे आवेदन

Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 May 2021 11:07 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय खोलने को अनमुति दे दी गई है। लोक सेवा आयोग ने एचएएस के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 15 जून अंतिम तारीख तय की गई है।  

विज्ञापन
Himachal Pradesh Public Service Commission invites applications for hpas combined competitive (preliminary) examination 2020
राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य कार्यकारी समिति ने प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला और कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय को न्यूनतम स्टाफ क्षमता के साथ खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है, ताकि भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा सकें। वहीं, कार्यालय खुलने के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) कंबाइंड कंपीटिटिव एग्जाम-2020 के पदों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


समिति की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि कोविड दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए कार्यालय में काम किया जाए। आदेशों में कहा गया कि फिजिकल तौर पर कोई भी परीक्षा या इंटरव्यू अभी आयोजित नहीं होंगे। प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय खुलने से विभिन्न परीक्षाएं जो कि पहले आयोजित हो चुकी है, उनके परिणाम घोषित होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन


न्यायिक परीक्षा, तहसील कल्याण अधिकारी, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम के तकनीकी प्रबंधक, लेक्चरर न्यू स्कूल इतिहास और राजनीतिक शास्त्र के लिखित परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जबकि कोरोना के कारण इनके साक्षात्कार और मूल्यांकन न होने से भर्तियां अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 22 नवंबर, 2020 को आयोजित हो चुकी राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) का परिणाम भी 6 माह से अटका पड़ा है। ऐसे में कार्यालय खुलने से 10 हजार अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित होने की उम्मीद जग गई है। कर्मचारी चयन आयोग ने कार्यालय खुलने के साथ ही प्रयोगशाला सहायक और फार्मासिस्ट एलोपैथी का अंतिम परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है।

15 जून तक एचएएस के पदों के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

राज्य लोक सेवा आयोग ने एचपीएएस कंबाइंड कंपीटिटिव एग्जाम-2020 के कुल 16 पदों के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एचएएस के 8 पद, जिला खाद्य नियंत्रक का 1 पद, हिमाचल पुलिस सर्विस के 4 पद, राजस्व में तहसीलदार का 1 पद और सहकारिता विभाग में सहायक रजिस्ट्रार के दो पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए योग्यता स्नातक रखी है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट रहेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष है, जबकि हिमाचल पुलिस सर्विस के लिए 42 वर्ष है। सामान्य वर्ग को 400 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। पूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिलाओं को परीक्षा शुल्क से छूट रहेगी।


तैयारी जारी रखें, 15 दिन पहले सूचना देगा आयोग
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सिविल, वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट और फारेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा, रेंज फारेस्ट अफसर स्क्रीनिंग टेस्ट के संदर्भ में अभ्यर्थियों को कहा है कि वे तैयारी जारी रखें। हालात सुधरते ही ये परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 15 दिन पहले सूचना दे दी जाएगी। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने सभी अभ्यर्थियों से अपनी तैयारियां में जुटे रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed