फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Police seized 187 bags of government cement in Kangra Himachal Pradesh

निजी मकान के निर्माण में लग रहा था सरकारी सीमेंट, 187 बैग जब्त

Sun, 17 May 2020 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 May 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Police seized 187 bags of government cement in Kangra Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ज्वालामुखी की कमलोटा पंचायत के पुरतयाल गांव में एक निजी भवन के लेंटर में गुपचुप तरीके से सरकारी सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और मामला दर्ज किया। मौके पर शेड में सरकारी सीमेंट की 187 बैग पकड़ी गई। 

विज्ञापन



मौके पर पहुंची पुलिस को आता देख वहां कार्य कर रही लेबर भाग खड़ी हुई पर पुलिस ने सबको मौके पर बुलाकर पूछताछ की। पुलिस टीम ने प्रयोग में लाए जा रहे सीमेंट के सैंपल भरकर बाकी सभी बोरियों को सीज कर दिया। निर्माण कार्य सड़क से अंदर सुनसान जगह पर चल रहा था और आसपास कोई घर भी नहीं था।
विज्ञापन


डीएसपी तिलकराज ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घर से187 बैग सरकारी सीमेंट की पकड़ी हैं। पुलिस कार्रवाई कर रही है और सीमेंट के सभी बैग को सीज कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed