फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Panchayat Election Result 2021 News: Zila parishad candidate Manu bala gets highest eleven thousand votes

जिला परिषद चुनाव: मनु बाला ने सर्वाधिक 11,492 मत लेकर बनाया रिकॉर्ड

Sun, 24 Jan 2021 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jan 2021 03:43 PM IST
सार

  • कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी स्वतंत्रता भारद्वाज को 4,919 मतों से हराया
  • सबसे अधिक मतों से जीतने में धिरड के पवन दूसरे, बेला की इंदु बाला तीसरे नंबर पर
  • 28 वर्षीय संजीव कुमार सेठी जिला परिषद चुनाव जीतने वाले जिले में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी

विज्ञापन
Himachal Pradesh Panchayat Election Result 2021 News:   Zila parishad candidate Manu bala gets highest eleven thousand votes
भोरंज जिला परिषद वार्ड से मनु बाला ने जिले में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज जिला परिषद वार्ड से मनु बाला ने जिले में सर्वाधिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, लहड़ा वार्ड से संजीव कुमार सेठी जिला परिषद चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के प्रत्याशी बने हैं। भोरंज से भाजपा प्रत्याशी 38 वर्षीय मनु बाला जिला परिषद के चुनाव में पहली बार उतरीं और जिले में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। मनु बाला को 18,065 मतों में से 11,492 वोट मिले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी स्वतंत्रता भारद्वाज को 4,919 मतों के अंतर से हराया। वहीं जिला में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले धिरड़ वार्ड से पवन कुमार हैं। उन्होंने भाजपा के जिला महामंत्री अभयवीर सिंह लवली को 3,375 मतों के अंतर से शिकस्त दी। जिला में तीसरे नंबर पर बेला वार्ड से इंदुबाला हैं। उन्होंने 3,026 मतों के अंतर से चुनाव जीता। 2,877 मतों के अंतर से जीतने वाले जिला में चौथे नंबर पर दांदडू वार्ड से युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव कुमार संजू और पांचवें नंबर पर अणु वार्ड से कांग्रेस की आशा ठाकुर रही हैं। आशा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व निवर्तमान जिप सदस्य बीना कपिल को 2,740 मतों के अंतर से पराजित किया। 
विज्ञापन


कामरेड की जीत, भाजपा के निवर्तमान पार्षद बिहारी लाल हारे
वार्ड नंबर 15 लहड़ा से भाजपा के निवर्तमान पार्षद बिहारी लाल चुनाव हार गए हैं। इस वार्ड से कामरेड संजीव कुमार सेठी ने भाजपा और कांग्रेस को पटखनी दी। संजीव को 4,316 मत, बिहारी लाल को 4,057 और कांग्रेस के रविंद्र लखनपाल को 3,362 मत पड़े। 28 वर्षीय संजीव कुमार सेठी जिला परिषद चुनाव जीतने वाले जिला में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed