फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh News: online employment registration on portal Labour and Employment Department Himachal Pradesh

Himachal Pradesh: कहां मिल रही नौकरी, एक क्लिक से मिलेगी जानकारी, पंजीकरण भी होगा ऑनलाइन

Tue, 28 Jun 2022 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 28 Jun 2022 11:33 AM IST
सार

सॉफ्टवेयर में बेरोजगार युवाओं और सभी कंपनियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh News: online employment registration on portal Labour and Employment Department Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के युवाओं को श्रम और रोजगार विभाग बड़ी राहत देने जा रहा है। इससे युवाओं को अपना नाम दर्ज करने के लिए विभाग के कार्यालयों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। युवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। इसके लिए विभाग एक सॉफ्टवेयर को तैयार करने में जुटा है, जिसका कार्य दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके माध्यम से युवा अपने दस्तावेज को ऑनलाइन अपलोड कर पाएंगे। खास बात यह है कि इसी सॉफ्टवेयर में कंपनियों का डाटा भी उपलब्ध रहेगा। इससे यह पता चल जाएगा कि किस कंपनी में युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन


वहीं, इस सॉफ्टवेयर में बेरोजगार युवाओं और सभी कंपनियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे और कंपनियों की मांग भी इसी पर उपलब्ध रहेगी। बता दें कि पहले युवाओं को अपना पंजीकरण करवाने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। अब पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आसानी से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे युवा
इस ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा खासकर भर्तियों में जाने वाले युवाओं को मिलेगी। भर्ती के लिए श्रम और रोजगार विभाग में युवा का नाम दर्ज होना अनिवार्य होता है, जिसकी भर्तियों में प्रतिलिपि भी मांगी जाती है। पंजीकरण ऑफलाइन होने के कारण कई युवाओं को पंजीकरण समय पर नहीं होता, जिसकी वजह से उनके हाथ निराशा लगती है, लेकिन अब युवा ऑनलाइन ही अपना पंजीकरण कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं का पंजीकरण ऑनलाइन होगा। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसका काम दो से तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसी सॉफ्टवेयर में सभी कंपनियों का डाटा अपलोड होगा और कंपनियों की मांग भी इसी पर ही उपलब्ध होगी। - आशीष सिंघमार, निदेशक, श्रम एवं रोजगार विभाग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed