फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Mining sites did not get FCA approval even after three years of auction

नीलामी के तीन साल बाद भी खनन साइटों को नहीं मिली एफसीए मंजूरी

Sat, 05 Oct 2019 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 05 Oct 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Mining sites did not get FCA approval even after three years of auction
सांकेतिक तस्वीर

वर्ष 2016 में खनन साइटों की नीलामी के बाद एफसीए मंजूरी नहीं मिली है। सिरमौर सहित कई अन्य जिलों में दर्जनों साइटों को मंजूरी न मिलने से हर साल करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सरकार ने इन साइटों की नीलामी के बाद 50 फीसदी राशि की अग्रिम वसूली कर ली है, लेकिन इन साइटों में खनन मंजूरी नहीं मिल रही है। सरकार ने वर्ष 2018 में मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और चंबा में साइटों को नीलाम किया है, लेकिन इनमें भी खनन गतिविधियां शुरू नहीं हो पा रही हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार वर्ष 2016 में सिरमौर जिले में बीस साइटों की नीलमी की गई थी। इन्हें आज तक एफसीए की मंजूरी नहीं मिली है। लिहाजा, इन साइटों में खनन गतिविधियां शुरू नहीं हो पाई हैं। सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में खनन के लिए साइटों की नीलामी की है। अभी तक करीब तीन सौ साइटों को नीलाम किया जा चुका है। सौ और साइटों को खनन के लिए सरकार नवंबर में नीलाम करेगी। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि सिरमौर में साल 2016 में जिन बीस साइटों की नीलामी की गई थी, उनसे सरकार ने पचास फीसदी राशि की अग्रिम वसूली की है। यह राशि करीब 12 करोड़ है। एफसीए मंजूरी मिलने के बाद खनन गतिविधियां शुरू होंगी। फिर शेष पचास फीसदी राशि सरकार को दी जाएगी। बताया जा रहा है कि अभी सिर्फ एक मामले को मंजूूरी मिली है। सिरमौर के अलावा मंडी, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर, सोलन और चंबा में भी खनन के लिए साइटें नीलाम की गई हैं। यहां एफसीए मंजूरी नहीं मिलने से मामला लटका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed