{"_id":"5ead767c8ebc3e906700af23","slug":"himachal-pradesh-link-roads-with-punjab-have-been-dug-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी छिपे न आए कोई, हिमाचल ने खोदे पंजाब के संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी छिपे न आए कोई, हिमाचल ने खोदे पंजाब के संपर्क मार्ग
Sun, 03 May 2020 10:44 AM IST
अरविन्द ठाकुर
शशिभूषण पुरोहित/अशोक चोपड़ा, अमर उजाला नेटवर्क, बाथड़ी/नंगल
शशिभूषण पुरोहित/अशोक चोपड़ा, अमर उजाला नेटवर्क, बाथड़ी/नंगल
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 May 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के भंगला में कोरोना केस आने के बाद हिमाचल ने साथ लगते संपर्क मार्ग खोद दिए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
श्री नांदेड़ साहिब से लौटे उपमंडल नंगल के गांव भंगला के 37 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हिमाचल और पंजाब की सरकारें सीमा पर हरकत में आ गई हैं।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने जहां गंभीरता दिखाते हुए आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर गांव भंगला के साथ-साथ उसके 3 किलोमीटर के एरिया के अधीन गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया वहीं, हिमाचल की ओर से पंजाब के सभी संपर्क मार्गों को खोद दिया गया है ताकि, उस पार से कोई भी व्यक्ति हिमाचल की सीमा में प्रवेश न कर सके। दोनों ही राज्यों की पुलिस यहां चौबीस घंटे निगरानी रख रही हैं।
विज्ञापन
उधर, पंजाब की ओर से सिविल सर्जन रूपनगर की रिपोर्ट के बाद उपमंडल मजिस्ट्रेट नंगल की ओर से जारी आदेशों के बाद गांव भंगला और उसके 3 किलोमीटर के एरिया में आते गांवों मैहंदपुर, खेड़ा कलमोट, मजारी, सुखसाल, दगौड़, बैंसपुर, भलड़ी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन गांवों को जहां पूरी तरह से सील कर दिया गया है, वहीं 3 किलोमीटर से 7 किलोमीटर के एरिया में आते गांवों नानग्रां, सैहजोवाल, सूरेवाल, पलाहटा, दयापुर, सपालवां, संगतपुर, गोहलणी, पलासी, कुलग्रां, भीखापुर, मैलमां को बफर जोन घोषित करते हुए यहां पूरी तरह से सख्ती बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।