{"_id":"59ac01a64f1c1b45738b4f86","slug":"himachal-pradesh-karamchari-parisangh-allegations-over-ias-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आईएएस अफसर डकार रहे किसानों को मिलने वाली लाखों की सब्सिडी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आईएएस अफसर डकार रहे किसानों को मिलने वाली लाखों की सब्सिडी'
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में तैनात कई आईएएस अधिकारी किसानों और बागवानों को मिलने वाली लाखों रुपये की सब्सिडी को खुद डकार रहे हैं। अफसरशाही के इस भ्रष्टाचार पर सरकार मौन रूप धारण किए हुए है। यह आरोप हिमाचल प्रदेश कर्मचारी परिसंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लगाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रशासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। गुड़िया कांड में बड़े पुलिस अफसरों की कार्यप्रणाली साबित करती है कि सरकार का ऐसे लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
परिसंघ ने भ्रष्टाचार से जुड़ी कई तथ्य पूर्ण बातें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाई हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय आवाज उठाने वाले लोगों पर ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
इससे प्रतीत होता है कि सरकार पर अफसरशाही हावी हो चुकी है। कर्मचारी नेता ने कहा कि सरकार ने साढ़े चार वर्षों में कर्मचारियों की उन मांगों को भी पूरा नहीं किया गया, जिसे पूर्ण करने का वायदा मुख्यमंत्री ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किया था। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की ताकत को भूल बैठी है।
अगले चुनावों में सभी शोषित कर्मचारी सरकार को अपनी ताकत का अहसास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि परिसंघ से जुड़े कर्मचारी ऐसे राजनीतिक दल को चुनावों में समर्थन देंगे जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वायदा करेगा।
कर्मचारी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार पारदर्शिता से कार्य कर रही है। वह ऐसे कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्ति दे रही है, जो भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। प्रदेश में भी ऐसा होना चाहिए। इस दौरान लक्ष्मीचंद, शीला चंदेल, हेतराम भी उपस्थित रहे।