हिमाचल: 20 को सपड़ी ट्रेनिंग सेंटर में मुख्यातिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह, ज्वालामुखी में ट्रैफिक प्लान जारी
सपड़ी में 20 दिसंबर को होने वाले सीमा सशस्त्र बल के स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विस्तार
एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी में 20 दिसंबर को होने वाले सीमा सशस्त्र बल के स्थापना दिवस समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। ज्वालामुखी थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने बताया कि 20 दिसंबर को सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी, जबकि आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वाह्न 11:15 बजे से मुख्यातिथि के समारोह स्थल पर पहुंचने और दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम समाप्ति और मुख्यातिथि के प्रस्थान तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
पुलिस ने अपील की है कि लोग असुविधा से बचने के लिए इन रूट्स का इस्तेमाल करें। मेडिकल इमरजेंसी और आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी। पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और निर्धारित समय के दौरान मुख्य मार्गों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।
नादौन से कांगड़ा/देहरा : भडोली चौक-बलारडू-रैटा-धवाला मार्ग
कांगड़ा/देहरा से नादौन/हमीरपुर : धवाला-रैटा-बलारडू-भडोली चौक मार्ग
ज्वालामुखी से कांगड़ा/देहरा : सिहोरपाई-बलारडू-धवाला मार्ग
खुंडियां से ज्वालामुखी : टिहरी मार्ग का उपयोग किया जा सकता है
ये रास्ते रहेंगे बंद
देहरा से ज्वालामुखी : आने वाले वाहनों को कथोग में रोका जाएगा।
नादौन से ज्वालामुखी/कांगड़ा / देहरा : जाने वाले वाहनों को गंजु दा बाग (बाईपास) पर रोका जाएगा।
कांगड़ा, रानीताल से ज्वालामुखी / नादौन : आने वाले वाहनों को सपड़ी बाइपास पर रोक दिया जाएगा।
ज्वालामुखी से बाहर जाने वाले : खोला, सपड़ी, की खंडियां और रानीताल और जाने वाले वाहनों को खिड़की पुल पर रोका जाएगा।
सुबह 11:15 और दोपहर 2:00 बजे से प्रतिबंधित रहेगी आवाजाही
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए पुलिस थाना ज्वालामुखी के दूरभाष नंबर 01970-222322 पर संपर्क किया जा सकता है।