फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh himcare health care scheme registration date extend

हिमकेयर योजना में पंजीकरण की तिथि 30 जून तक बढ़ाई

Tue, 16 Jun 2020 05:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 16 Jun 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh himcare health care scheme registration date extend
फाइल फोटो

राज्य सरकार ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवाने की तिथि बढ़ा दी है। सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि हिमकेयर योजना के तहत पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि को 15 से बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। इससे पूर्व कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार कार्ड बनवाने और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 जून तक बढ़ाई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत से कार्ड धारक नवीनीकरण नहीं करवा सके हैं।

विज्ञापन


इसके चलते प्रदेश सरकार ने यह तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हिमकेयर योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये के नि:शुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। इस योजना के तहत जिला में अब तक में 18 अस्पताल योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं जिनमें से सात निजी अस्पताल हैं। डॉ. रमण ने कहा कि हिमकेयर योजना का शुभारंभ 1 जनवरी, 2019 को किया था। इसके तहत जिला ऊना में अब तक 33 हजार 670 परिवारों को पहले ही पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के तहत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल), पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी (जो आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं है) और मनरेगा के तहत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अलावा एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध कर्मचारी (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी) और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये और उपरोक्त के अलावा जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं है, वे 1000 रुपये देकर योजना के तहत कार्ड बनवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिला ऊना में इस योजना के क्रियान्वयन से लाभार्थियों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ प्राप्त होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed