फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh himachal on 14 July 2022

HP Cabinet Meeting: हिमाचल में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग फिर होगी अनिवार्य

Mon, 11 Jul 2022 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jul 2022 11:31 AM IST
सार

स्वास्थ्य प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने अस्पतालों में एक मरीज के साथ एक तीमारदार को रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
himachal pradesh himachal  on 14 July 2022
कोरोनावायरस- सांकेतिक - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर राज्य सरकार सख्त कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में मास्क पहनना, अस्पतालों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग फिर से अनिवार्य होगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे 14 जुलाई को होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी कोरोना की विस्तृत रिपोर्ट रखेंगे। 15 दिन के भीतर हिमाचल में कोरोना के एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 1,100 से पार हो गया है। बीते तीन दिन से कोरोना से मौत के मामले भी सामने आने लगे हैं। 
विज्ञापन


जिला कांगड़ा, ऊना, शिमला, हमीरपुर और मंडी में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लेने के लिए कहा गया है। जो लोग गंभीर हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बूस्टर डोज लगाने के लिए अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य प्रधान सचिव सुभाशीष पांडा ने कहा कि विभाग को सैंपल बढ़ाने के लिए कहा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सरकार ने अस्पतालों में एक मरीज के साथ एक तीमारदार को रहने के निर्देश दिए हैं। ओपीडी में भी ज्यादा भीड़ जमा न होने देने की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed