{"_id":"62c93b3e7cf1673ff31ef1ab","slug":"himachal-pradesh-four-storey-building-collapses-in-shimla-chaupal-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Building Collapse in Shimla: हिमाचल में बारिश का कहर, चौपाल में 10 सेकेंड में चार मंजिला भवन जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Building Collapse in Shimla: हिमाचल में बारिश का कहर, चौपाल में 10 सेकेंड में चार मंजिला भवन जमींदोज
Sat, 09 Jul 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:59 PM IST
सार
शिमला जिले के चौपाल में चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारत की नींव कच्ची थी।
विज्ञापन
भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन भारी बारिश के बाद शनिवार दोपहर 12.30 बजे साफ मौसम में नींव धंसने से हिमाचल प्रदेश के शिमला के चौपाल में चार मंजिला भवन 10 सेकेंड में जमींदोज हो गया है। इस भवन में दो बैंक, एटीएम, एक बीयर बार, एक ढाबा और निचली मंजिल में लोगों के आवास थे। निचली मंजिल में बीयर बार के एक कर्मचारी चंदन शर्मा को शीशे चटकने के बाद भवन गिरने का अंदेशा हुआ और उसने बाहर निकलकर शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा मालिक कृष्ण दत्त और बाहर खड़े एक अन्य व्यक्ति विनोद पनाइक ने शोर मचाया और सभी को बाहर निकाला। चंद मिनटों में पूरा भवन ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया और मलबे के ढेर में तबदील हो गया। गनीमत रही कि सप्ताह के दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के चलते यूको और हिमाचल ग्रामीण बैंक में छुट्टी थी।
विज्ञापन
ढाबे और बीयर बार में ही करीब 10 से 12 कर्मचारी और ग्राहक थे। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है। भवन गिरने के कारणों की जांच चल रही है। इस भवन के गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, दोनों बैंकों को भारी नुकसान हुआ है। बैंकों का पैसा चेस्ट में सुरक्षित है।