{"_id":"5d282c948ebc3e6cb20cf9f0","slug":"himachal-pradesh-former-cabinet-minister-shiv-kumar-upmanu-passes-away-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री शिव कुमार उपमन्यु का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Fri, 12 Jul 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार रात को करीब 11.30 बजे फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता 90 वर्षीय उपमन्यु को फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। वह करीब दो सप्ताह से फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट डिजिज को मैनेज कर लिया था, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों के संक्रमण ने जकड़ लिया था जिससे उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। साथ ही संक्रमण से उनके शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित हो गए थे।
विज्ञापन
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिल गौतम व मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. आनंद टोडवाल अपनी टीम के साथ लगातार नजर रखे हुए थे, लेकिन उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। गुरुवार रात को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शिव कुमार उपमन्यु प्रदेश के अग्रणी राजनेता रह चुके हैं। उन्होंने सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री कई विभागों में नेतृत्व किया है। उन्हें शिक्षा मंत्री के रूप में खासतौर से याद किया जाता है। चंबा जिला से ताल्लुक रखने वाले शिव कुमार भटियात विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। उनके पिता पंडित जयवंत राम भी प्रदेश के अग्रणी राजनेता थे और प्रदेश विधानसभा का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव उनके नाम है।