फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 pm narendra modi four rally in two days in himachal pradesh

हिमाचल विधानसभा चुनाव: दो दिन में चार रैलियां करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 03 Nov 2022 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर ब्यूरो/ संवाद, नई दिल्ली/सोलन
ब्यूरो/ संवाद, नई दिल्ली/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Nov 2022 11:45 AM IST
सार

ठोडो मैदान सोलन में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि ठोडो मैदान में पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 pm narendra modi four rally in two days in himachal pradesh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। शनिवार को उनकी सोलन और मंडी में तो 9 नवंबर को दो अन्य इलाकों में रैली होगी। दूसरे विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी पार्टी विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को विजन डॉक्यूमेंट जारी करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा उत्तराखंड की तरह ही प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी पीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर चुनावी रणनीति तैयार की गई है। पार्टी उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी हर चुनाव में सत्ता में बदलाव के ट्रेंड को बदलना चाहती है।
विज्ञापन


उधर, ठोडो मैदान सोलन में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को एसपीजी ने जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच का जायजा लिया। प्रधानमंत्री की एंट्रेंस से लेकर आम जनता की एंट्री प्वाइंट भी देखे। अपनी सुरक्षा के तहत प्लान तैयार किया। नगर निगम ने भी सफाई अभियान छेड़ा। उन्होंने मैदान और आसपास सफाई की। वीरवार को स्टेज को लगभग तैयार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को भाजपा के कई बड़े नेता ठोडो मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे और रैली को लेकर बैठक करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता ने कहा कि ठोडो मैदान में पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 


ओपीएस है बड़ा मुद्दा
भाजपा सूत्रों के मुताबिक चुनाव में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बड़ा मुद्दा है। कांग्रेस सत्ता में आने पर ओपीएस लागू करने और एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। जबकि भाजपा ने विकास पर दांव लगाया है। पार्टी के रणनीतिकारों को मोदी के मैदान में उतरने के बाद उत्तराखंड की तरह अपने पक्ष में बयार बहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed