फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 congress leader anand sharma press conference

आनंद शर्मा: सरकार योग करवाए लेकिन इतिहास का शीर्षासन न करवाए

Thu, 03 Nov 2022 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Nov 2022 05:38 PM IST
सार

आनंद ने कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रहने देना चाहिए। संस्कार और पूजा पद्धति घर और परिवार सिखाता है। भाजपा से यह सीखने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 congress leader anand sharma press conference
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संचालन समिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार योग करवाए लेकिन इतिहास का शीर्षासन न करवाए। वीरवार को राजधानी शिमला में मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा कि 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि थी। उसी दिन सरदार पटेल की जयंती थी। भाजपा ने सरदार पटेल को तो श्रद्धांजलि दी लेकिन इंदिरा गांधी को नहीं।

विज्ञापन


भाजपा सरकार ने देश के इतिहास का अपमान करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की शहादत को नमन तक नहीं किया। आनंद ने कहा कि राजनीति और धर्म को अलग-अलग रहने देना चाहिए। संस्कार और पूजा पद्धति घर और परिवार सिखाता है। भाजपा से यह सीखने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि पहली बार भगवा वस्त्र पहनने वाले को राजनीति करते हुए देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के दौरे पर बार-बार आ रहे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सहित अन्य मंत्री कांग्रेस से बीते वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि कांग्रेस के दर्शन से देश के लोगों ने भारत बनाया। हिमाचल को पूर्ण राज्य बनाया। भाजपा के सत्ता में आने से पहले देश परमाणु शक्ति बन चुका था और चंद्रमा पर भी जा चुका था। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री से जनता को अपने आठ वर्षों के कार्यकाल का हिसाब देने की मांग उठाई। आनंद शर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। आने वाले दिनों में देश की सुरक्षा के लिए भी यह योजना खतरा है। इस भर्ती से रखे जाने वाले 50 फीसदी युवाओं को नियमित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

काम किए होते तो हेलीकाप्टरों में नहीं घूमते प्रधानमंत्री और मंत्री
आनंद शर्मा ने कहा कि बीते पांच वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने अगर प्रदेश में विकास कार्य किए होते तो आज प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों को हेलिकाप्टरों से हिमाचल के बार-बार दौरे नहीं करने पड़ते। 


सोनिया, राहुल, प्रियंका पर भाजपा के हमले उनकी बौखलाहट
आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता बौखलाहट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता हिमाचल आएं तो वह पर्यटन हो गया और यदि भाजपा नेता आएं तो यह राष्ट्र सेवा हो गई। यह भाजपा का दोहरा मापदंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed