फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal pradesh election 2022 amit shah rally in sihunta chamba himachal pradesh

अमित शाह: अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है

Tue, 01 Nov 2022 03:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Nov 2022 03:44 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। 

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 amit shah rally in sihunta chamba himachal pradesh
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंबा के सिहुंता में चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास बस एक ही बात है। वह कहते हैं हिमाचल में रिवाज है एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। अब नया रिवाज बनाना है, एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 2 जी, कॉमनवेल्थ, कोयला जैसे 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी पेट नहीं भरा तो हिमाचल में आए हैं। लेकिन अब लोकतंत्र है, अब राजा-रानी का जमाना नहीं रहा, जनता का जमाना आया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में सालों तक काम किया है और यहां के चप्पे-चप्पे को जाना है। इसलिए वह हिमाचल के विकास को जानते हैं। लेकिन ये कांग्रेसी घोटाले और भ्रष्टाचार करते हैं। इतने सालों से कांग्रेस की सरकार थी, मेडिकल कॉलेज नहीं मिल रहा था। भाजपा की सरकार आई, अब सरोल क्षेत्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो रहा है। यहां 380 बेड की क्षमता होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भटियात और पूरे चंबा जिले में सड़कों का जाल बिछाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। सिर्फ भटियात विधानसभा में 28 करोड़ रुपये की लागत से रोड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए हैं। हमने वादा किया था कि हम आएंगे तो हिमाचल को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आज हिमाचल में सड़कें, अस्पताल, पानी की व्यवस्था सभी मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को आपने हिमाचल की सभी सीटें दी, दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। पीएम मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 और धारा 35 ए को समाप्त कर दिया। आज हमारा कश्मीर, भारत के साथ हमेशा के लिए जोड़ने का काम मोदी जी ने किया। अमित शाह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मानबिंदु और हमारे आस्था के केंद्र, इस सबको कांग्रेस पार्टी ने अपमानित किया था। लेकिन पीएम मोदी ने वोट बैंक की चिंता किए बिना इन सभी स्थानों का सम्मान करके भारतीय जनता का सम्मान किया है।

मंडी जिले के करसोग में चुनावी जनसभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मां-बेटे के अलावा कोई दिखाई पड़ता है? जब मां-बेटे को ही पार्टी चलानी है तो मेरे युवा साथियो, आपकी जगह कहां रहेगी। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के अंदर देश की सुरक्षा के लिए है। देश और दुनिया में सम्मान बढ़ाने के लिए है। देश के गरीबों का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए है। भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए और विकास करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि जवान 'वन रैंक वन पेंशन' की मांग करते थे, कांग्रेसी नहीं देते थे। 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और साथ ही 'वन रैंक वन पेंशन' लागू कर 40 साल पुराना मसला समाप्त कर दिया। कोरोना के दौरान देश के 80 करोड़ लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन पहुंचाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाने वाली दुनिया में अगर कोई  एकमात्र सरकार है तो वह भाजपा की सरकार  है। कांग्रेस पार्टी के लिए हिमाचल टूरिस्ट स्पॉट है। पीएम नरेंद्र मोदी के लिए हिमाचल कर्मभूमि है। 


केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस भीमराव अंबेडकर का नाम लेती है, लेकिन उन्हें पूरा जीवन परेशान करने का काम किया। भाजपा ने 14 अप्रैल को राष्ट्रीय समरसता दिवस और 20 नवंबर को संविधान दिवस बनाया। मऊ, लंदन, नागपुर, दिल्ली और मुंबई में भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। कांग्रेस वालों के पास बस एक ही एजेंडा है, रिवाज है-रिवाज है। राहुल बाबा, कोई रिवाज नहीं है। उत्तराखंड के पहाड़ में रिवाज तोड़ा है, इस बार हिमाचल में भी रिवाज टूटने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed