फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh election 2022 aam aadmi party pradesh adhyaksh surjit thakur statement on old pension scheme

सुरजीत ठाकुर: हिमाचल में आप ही बहाल करेगी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन

Sat, 22 Oct 2022 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Oct 2022 08:04 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार बनने के बाद सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होगी। 

विज्ञापन
himachal pradesh election 2022 aam aadmi party pradesh adhyaksh surjit thakur statement on old pension scheme
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पंजाब में पार्टी की सरकार ने लाखों कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन लागू कर दी है। हमारी पार्टी जो कहती है, वह करती है। पंजाब में ओपीएस लागू करने के लिए संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि हिमाचल में भी पुरानी पेंशन आप ही बहाल करेगी। केजरीवाल की सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने शिमला में प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में सरकार बनने के बाद सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होगी। भाजपा की केंद्र सरकार और हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने नई पेंशन स्कीम लागू की। न्यू पेंशन स्कीम देश का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसमें कर्मचारियों के ईमानदारी से कमाए पैसे में घोटाला हो रहा है। कर्मचारियों का 10 फीसदी और सरकार का 14 फीसदी कंपनी में डाला जाता है।
विज्ञापन


इस कंपनी का कोई पता ही नहीं है कि इसका मुख्यालय कहां है। कर्मचारियों का पैसा स्टेट बैंक, एलआईसी और यूटीआई में लगाया जाता है। वहां से यह पैसा लोगों को लोन दिया जाता है। इस पैसे से आम आदमी को तो लोन मिलता नहीं हैं, लेकिन भाजपा सरकार के उद्योगपति मित्रों को करोड़ों का कर्ज दिया जाता है। जब कर्ज ज्यादा हो जाता है तो भाजपा सरकार अपने उद्योगपति मित्रों का कर्जा माफ कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में अब न्यू पेंशन स्कीम का खेल बंद हो गया है। भाजपा की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी कराने के लिए चार काले कानून थोप दिए। 13 महीने किसान आंदोलन करते रहे और फिर काले कानून वापस लेने पड़े। इसी तर्ज पर न्यू पेंशन स्कीम का धंधा बंद होगा। हिमाचल के कर्मचारियों का 6,600 करोड़ एनएसडीएल कंपनी के पास चले गए हैं। इस साल 11 सौ करोड़ एनएसडीएल के पास जाएगा। यह पैसा प्रदेश में होता तो इससे प्रदेश में विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed