फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement over state government three year completion

तीन साल के कार्यकाल पर हुए समारोह के खर्च को सार्वजनिक करे सरकार : राठौर

Mon, 28 Dec 2020 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh congress pradesh adhyaksh kuldeep rathore statement over state government three year completion
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल पर हुए समारोह का खर्च सार्वजनिक कर श्वेत पत्र जारी किया जाए। इस पर सरकार ने जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, जिसका हिसाब लोगों को दें। यहां प्रेस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश को देश का नंबर एक कोरोना राज्य बनाने में भाजपा का ही हाथ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के तीन साल कार्यकाल को अविश्वास और विनाश की संज्ञा देते हुए कहा कि अब प्रदेश में सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा नेता झूठ बोलने में सबसे आगे हैं। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रदेश के लोगों को भावनात्मक जुड़ाव की जो बातें कही हैं,  वह पूरी तरह झूठी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने राजनाथ सिंह से पूछा कि वह बताएं कि कल आपने इस समारोह में जिस इन्वेस्टर मीट के बड़े कसीदे पढ़े हैं, उसमें कितने एमओयू धरातल पर उतरे हैं। कोरोना काल में पीपीई किट घोटाला, सैनिटाइजर घोटाला, स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों का घोटाला, मंत्रियों का भूमि खरीद घोटाला, इन सबकी जांच का क्या हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को आजाद करवाने में कांग्रेस की बड़ी भूमिका: राठौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि देश को आजाद करवाने में कांग्रेस ने बड़ी भूमिका निभाई है। कांग्रेस के नेताओं ने देश की एकता के लिए बलिदान दिया है। वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राठौर ने पार्टी ध्वज फहराया। 

राठौर ने कहा कि 28 दिसंबर, 1885 को ब्रिटिश राज के दौरान भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी एओ ह्यूम ने कांग्रेस की नींव रखी थी, जिसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नाम दिया गया था। देश में 1857 की क्रांति इसी पार्टी के बैनर तले लड़ी गई थी। 1947 में आजादी के बाद कांग्रेस भारत की  प्रमुख राजनीतिक पार्टी बनी।

कांग्रेस ने देश की सात प्रधानमंत्री दिए, जिनकी वजह से देश विकास के पथ पर अग्रसर हुआ। राठौर ने कांग्रेस के पूर्व नेताओं को याद करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने देश को जो एकता और भाईचारे का पथ दिखाया था, आज भी कांग्रेस उसी पथ पर आगे बढ़ रही है।


इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद कौशल, सुशांत कपरेट, सौरभ चौहान, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed