फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Congress committee analysis on loksabha elections defeat

5.30 घंटे हार पर मंथन, एक-दूसरे पर फोड़ा ठीकरा

Tue, 17 Jun 2014 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Jun 2014 07:20 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Congress committee analysis on loksabha elections defeat

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की लोकसभा चुनावों में हार पर मंथन की आखिरी बैठक भी हंगामेदार रही। इसमें कांग्रेस के सह प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा रामपाल सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेताओं की भाषणबाजी के बाद दो टूक जवाब दिया कि राज्य में कांग्रेस की हार वीरभद्र, सुक्खू या किसी अन्य की वजह से नहीं, यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कमजोर परफार्मेंस से हुई।

विज्ञापन


बैठक में वीरभद्र समर्थक नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर निशाने साधे तो दूसरे खेमे के नेताओं सहित स्वयं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार और इसके मंत्रियों पर उंगली उठाई। सोमवार को 11 बजे शुरू हुई यह बैठक साढे़ चार बजे तक चलती रही।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के अलावा फ्रंटल संगठनों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। इसमें नेताओं की ओर से मोदी फैक्टर को हार का एक कारण माना जा रहा था, पर अधिकतर प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह प्रभारी रामपाल सिंह बोले कि प्रदेश कांग्रेस नेता ऐसी गलतियां निकालना बंद करें कि किसी एक की कमी से हारे। असल मेें कमियां निकालेंगे तो कोई बचेगा नहीं। कुछ लोग संगठन में बदलाव की बात कर रहे हैं और वे भी जान लें कि ऐसे बदलाव के बजाय वे खुद को बदलें। उन्हें इस हार से सीख लेनी चाहिए। उनको बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

सुक्खू ने बिना नाम लिए मंत्रियों पर साधे निशाने   
सुक्खू भी काफी एग्रेसिव नजर आए। बोले, मोदी फैक्टर हमीरपुर से बाहर ही ज्यादा क्यों चला जबकि धूमल, अनुराग, सत्ती के क्षेत्र हमीरपुर में चलना चाहिए था। हैरानी है कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में मंत्रियों के हलकों में भाजपा ने खूब बढ़त ली। अन्य बड़े नेताओं के क्षेत्र में कुछ ऐसा हुआ। ऐसे लोगों को चेयरमैन-वाइस चेयरमैन बनाया गया जो मेंबर बनने लायक नहीं थे। इससे कांग्रेस का आम कार्यकर्ता नाराज हुआ। बैठक में कांग्रेस की दो नेत्रियों में भी किसी तीखी नोक-झोंक हुई।


ये नेता पहुंचे बैठक में
बैठक में हर्ष महाजन, रामलाल ठाकुर, हरभजन सिंह भज्जी, रंगीलाराम राव, मनभरी देवी, विक्रमादित्य सिंह, रवि ठाकुर, एएन विद्यार्थी, रिंपल चौधरी, बावा हरदीप सिंह, इंद्रदत्त लखनपाल, गीता नेगी, तारा ठाकुर, नसीमा बेगम, उर्मिल शर्मा, नरेश चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि मौजूद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed