{"_id":"63249354aba84e0f445c40a0","slug":"himachal-pradesh-computer-teachers-association-on-strike-from-20-september-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 20 से क्रमिक अनशन, चार अक्तूबर से कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे कंप्यूटर शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 20 से क्रमिक अनशन, चार अक्तूबर से कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे कंप्यूटर शिक्षक
Fri, 16 Sep 2022 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:47 PM IST
सार
हिमाचल कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षक वर्ग के लिए कुछ न कुछ दे रही है। कंप्यूटर शिक्षकों के साथ ही घटिया मजाक हो रहा है।
विज्ञापन
कंप्यूटर शिक्षक संघ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे कंप्यूटर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पॉलिसी नहीं बनाई गई तो 20 सितंबर से क्रमिक अनशन शुरू की जाएगी। इन दिनों स्कूलों में नवीं से 12 वीं कक्षा की पहली टर्म परीक्षा चल रही हैं। ऐसे में शिक्षकों ने 4 अक्तूबर से कक्षाओं का भी बहिष्कार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने बजट भाषण में मानदेय में एक हजार रुपये बढ़ाने की बात की थी। लेकिन शिक्षकों के खाते में महज 153 रुपये डाले गए। सरकार बार बार कंपनियों को कंप्यूटर शिक्षा का ठेका दे रही हैं। यह कंपनियां शिक्षकों का शोषण करने में लगी हैं। सरकार से लगातार मामले उठाए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पूर्व में कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए पालिसी बनाने का आश्वासन दिया लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी शिक्षक कई बार मिले हैं। अब तक पॉलिसी का आश्वासन ही मिल रहा है। इधर, अधिकारी भी शिक्षकों को आउटसोर्स कहकर टाल रहे हैं। 22 सालों से कंप्यूटर शिक्षक सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल कंप्यूटर शिक्षक महासंघ के महासचिव अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षक वर्ग के लिए कुछ न कुछ दे रही है। कंप्यूटर शिक्षकों के साथ ही घटिया मजाक हो रहा है। हर बार शिक्षक अपनी भविष्य सुरक्षित होने को लेकर कैबिनेट का इंतजार करते हैं, हर बार निराशा हाथ लग रही है।