फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu Tests Positive for COVID Meeting With PM Modi Posponded

Himachal: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द

Mon, 19 Dec 2022 11:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Dec 2022 11:57 AM IST
सार

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu Tests Positive for COVID Meeting With PM Modi Posponded
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह पिछले कई दिन से दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नहीं मिल पाएंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीते शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शामिल होकर 14 किलोमीटर तक पैदल सफर किया था। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी से गले भी मिले थे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य विधायक भी इस दौरान उनके साथ थे। यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राजस्थान के दौसा में राहुल गांधी के साथ विधायकों ने साढ़े चार घंटे का सफर किया था। कोविड टेस्ट में और भी विधायक पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। वहीं सीएम सुक्खू के शीत सत्र पर में शामिल होने पर भी अब संशय है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 22 से 24 दिसंबर तक विधानसभा सदन तपोवन धर्मशाला में होना है। इस बाबत अधिसूचना जारी हो चुकी है।  वहीं प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार को राजभवन शिमला में आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शपथ दिलाएंगे। सीएम सुक्खू ने इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन अब उनकी गैर मौजूदगी में ही शपथ होगी।  22 दिसंबर को शीत सत्र के पहले दिन सुबह 11:00 बजे प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अब शीत सत्र पर भी संशय बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed