फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university state government will give 30 crore rupee to forest department

CU Himachal: 30 करोड़ जमा करवाने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम होगी जदरांगल की जमीन

Wed, 28 Jun 2023 10:01 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 28 Jun 2023 10:01 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले कैंपस के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से 57.10 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण की अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन
himachal pradesh central university state government will give 30 crore rupee to forest department
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले नाॅर्थ जोन कैंपस के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए चिह्नित जमीन सीयू प्रशासन के नाम हो जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को करीब 30 करोड़ रुपये केंद्रीय वन मंत्रालय के पास जमा करवाने होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में बनने वाले कैंपस के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय की ओर से 57.10 हेक्टेयर भूमि पर निर्माण की अनुमति मिल चुकी है। अब इस भूमि को केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपने की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। जमीन को सीयू प्रशासन के नाम करवाने से पहले करीब 30 करोड़ तक की अनुमानित फीस प्रदेश सरकार को केंद्रीय वन मंत्रालय के पास जमा करवानी है। इस फीस के जमा होते ही वन भूमि का कब्जा सीयू प्रशासन के नाम हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस फीस में कुछ प्रोसेसिंग के अलावा चिह्नित भूमि में वन कटान से संबंधित राशि शामिल है। अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से जमा करवाई जाने वाली इस राशि का पूरा आकलन किया जा रहा है, जैसे ही आकलन पूरा होगा तो इस राशि को जमा करवाने के बाद जदरांगल में सीयू निर्माण के दरवाजे पूरी तरह से खुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर रहे कि करीब 14 वर्षों से भूमि न मिलने के कारण धर्मशाला में सीयू भवन का निर्माण लटका हुआ है। हालांकि अब सीयू के देहरा में बनने वाले कैंपस का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन धर्मशाला में बनने वाले कैंपस के लिए जमीन संबंधी औपचारिकताएं ही अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं, जिन्हें पूरा करने में लिए जिला प्रशासन जुटा है। उम्मीद है कि जुलाई माह में यह औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।


हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल में कैंपस निर्माण के बारे में पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरे चरण की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इस दौरान प्रदेश सरकार को कुछ राशि जमा करवानी होगी, जिसके बाद जदरांगल की भूमि सीयू प्रशासन के नाम हो जाएगी। - धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed