फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh central university reopening from today

पुलिस के पहरे में आज खुलेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Mon, 01 Mar 2021 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Mar 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh central university reopening from today
केंद्रीय विवि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विवि और एबीवीपी के विवाद के बीच सोमवार को विवि पुलिस के पहरे में खुलेगा। केंद्रीय विवि को खोलने की अधिसूचना की प्रतिलिपि विवि प्रशासन ने एसपी कांगड़ा सहित एडीसी कांगड़ा को भी प्रेषित की है। जिसमें 24 फरवरी को पुलिस अधीषक कांगड़ा के कार्यालय में हुई बैठक का हवाला दिया गया है। इसके अलावा सीयू में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने और परीक्षाएं करवाने के लिए भी अब पहले कुलपति से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही कक्षाओं को ऑफलाइन चलाया जा सकेगा। 

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 23 फरवरी को सीयू को बंद कर दिया था। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई और ऑनलाइन कार्यों को करने को कहा गया था। लेकिन सीयू को बंद करने की नोटिफिकेशन के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसका विरोध कर कुलसचिव (अतिरिक्त प्रभार) के आवास का भी घेराव किया था।

विज्ञापन

 

वहीं अब केंद्रीय विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार देख रहे कुलसचिव ने सीयू को कुलपति के आदेशानुसार पूर्व की भांति ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने की नोटिफिकेशन जारी की है। नोटिफिकेशन में विश्वविद्यालय में अधिसूचित परीक्षाओं की आगामी सूचना बाद में जारी की जाएगी। वहीं जो विभाग ऑफलाइन परीक्षाएं करवाना और ऑफलाइन कक्षाएं लगाना चाहते हैं, उन्हें कुलपति से अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवि को पहले भी बंद नहीं किया गया था। इसमें केवल ऑफलाइन कक्षाओं को बंद किया गया था। जबकि कर्मचारियों और प्राध्यापकों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा गया था। अब एक मार्च से विवि को खोलने को कहा गया है। वहीं इसकी प्रतिलिपि एसपी और एडीसी कांगड़ा सहित अन्य संबंधित विभागों को प्रेषित की है। - हेमराज, कुलसचिव (अतिरिक्त प्रभार), सीयू एचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed