फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Cabinet Expansion may be in Shardiya Navratri 2023

Himachal News: नवरात्र में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार और निगमों-बोर्डों में ताजपोशी, ये नेता हैं कतार में

Fri, 06 Oct 2023 10:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Oct 2023 10:04 AM IST
सार

कांग्रेस हाईकमान से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत हरी झंडी मिल चुकी है। बीते दिनों शिमला से सटे छराबड़ा में सुक्खू की पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी इस बाबत चर्चा हुई है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Cabinet Expansion may be in Shardiya Navratri 2023
फाइल फोटो - फोटो : जनसंपर्क विभाग

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवरात्र के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार और निगमों-बोर्डों में ताजपोशी हो सकती है। सरकार और संगठन स्तर पर नियुक्तियों को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के तीन पद खाली हैं। इसके अलावा निगमों और बोर्डों में एक दर्जन अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की नियुक्तियां होनी हैं। कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला के नेता इन नियुक्तियों के इंतजार में हैं। 15 अक्तूबर से नवरात्र शुरू होने हैं।

विज्ञापन


मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते मंत्रिमंडल विस्तार बीते दिनों नहीं हो सका। अब हालात सामान्य होते ही नए मंत्रियों की नियुक्तियां करने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है। कांग्रेस हाईकमान से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत हरी झंडी मिल चुकी है। बीते दिनों शिमला से सटे छराबड़ा में सुक्खू की पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भी इस बाबत चर्चा हुई है।
विज्ञापन


ये नेता हैं कतार में
वर्तमान में जिला कांगड़ा से सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोमा, हमीरपुर से राजेंद्र राणा, बिलासपुर से राजेश धर्माणी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा सोशल मीडिया पर मंत्री नहीं बनाए जाने को लेकर गाहे-बगाहे नाराजगी भी जता चुके हैं। जिला बिलासपुर की अनदेखी से अंदरखाते राजेश धर्माणी में भी रोष है। अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों की नाराजगी को समय रहते दूर करना जरूरी हो गया है। उधर, निगमों-बोर्डों में ताजपोशी के लिए जिला मंडी, चंबा, कांगड़ा, ऊना, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के नेता कतार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच सुंदर बोले, गाड़ी का सिस्टम खराब था, इसलिए लौटाई

मुख्य संसदीय ठाकुर सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने गाड़ी सिस्टम में खराबी की वजह से लौटाई। क्या नई गाड़ी लेने के लिए भी सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग से बात की है। इस पर सुंदर सिंह ठाकुर बोले कि अभी देखते हैं। उल्लेखनीय है कि कुल्लू के विधायक और मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने हाल ही में फॉर्च्यूनर कार सरकार को लौटा दी थी। इससे सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है। वीरवार को उनसे बात की तो उन्होंने इस पर गोलमोल जवाब दिया कि इसके सिस्टम में खराबी थी।

सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव बनाए जाने से पहले मंत्री पद के दावेदार थे। उनके समर्थक अभी भी कैबिनेट में उनके लिए जगह बनने की उम्मीद लगाए हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से इस समय केवल एक ही मंत्री जगत सिंह नेगी हैं। वे भी जनजातीय क्षेत्र किन्नौर से ताल्लुक रखते हैं। इस संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले मंडी जिले में कांग्रेस सीटें नहीं बचा पाई तो यहां से कोई मंत्री नहीं बना और कुल्लू में इनके पास दो सीटें हैं। ऐसे में यहीं से मंत्रिमंडल में जगह पाने की एक उम्मीद आज भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed