फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal pradesh BJP strategy for byelections in Mandi fatehpur kangra jubbal kotkhai

उपचुनावों में जीत के लिए कांग्रेस के असंतुष्टों पर भाजपा की नजर

Mon, 21 Jun 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Jun 2021 10:39 AM IST
सार

कोरोना काल में उपजी स्थितियों के सामान्य होते ही उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। कोर कमेटी और भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों की पिछले दिनों तीन दिन तक बैठक चली। मंडी में पहले से ही जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Himachal pradesh BJP strategy for byelections in Mandi fatehpur kangra jubbal kotkhai
भाजपा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में तीन उपचुनावों में जीत के लिए भाजपा ने बिसात बिछाना शुरू कर दी है। भाजपा की टीम इन दिनों कांग्रेस के बागियों और भितरघातियों की तलाश कर रही है। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की भी रणनीति बना रही है, जिससे मंडी लोकसभा सीट के अलावा कांगड़ा के फतेहपुर और शिमला के जुब्ब्ल-कोटखाई उपचुनाव कि इन सीटों को कब्जाया जा सके।

विज्ञापन


मंडी लोकसभा और जुब्बल-कोटखाई सीटें पहले से ही भाजपा के पास रही हैं। फतेहपुर कांग्रेस के पास थी। ऐसे में जहां भाजपा को दो सीटों पर मिशन रिपीट को अंजाम देना होगा, वहीं फतेहपुर में इसे कांग्रेस को शिकस्त देनी होगी। मंडी लोकसभा सीट पूर्व सांसद रामस्वरूप शर्मा के असामयिक देहांत के बाद खाली हुई है। इसी तरह से फतेहपुर की विधानसभा सीट कांग्रेस के पूर्व विधायक सुजान सिंह पठानिया और जुब्बल-कोटखाई पूर्व मंत्री और वहां के विधायक रहे नरेंद्र बरागटा के देहांत के बाद खाली हुई है।
विज्ञापन


कोरोना काल में उपजी स्थितियों के सामान्य होते ही उपचुनाव की घोषणा कभी भी की जा सकती है। कोर कमेटी और भाजपा के सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों की पिछले दिनों तीन दिन तक बैठक चली। मंडी में पहले से ही जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से फतेहपुर में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती जैसे नेताओं को चुनाव का जिम्मा सौंपा गया है। जुब्बल-कोटखाई में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को प्रभारी बनाया गया है, जबकि उनके साथ मंत्री राजीव सैजल, सुखराम चौधरी को सह प्रभारी बनाया गया है। डॉ. राजीव बिंदल को समन्वयक की नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed