{"_id":"5cde6257bdec22074857eb40","slug":"himachal-pollution-control-board-announces-fine-of-rs-17k-for-throwing-garbage-in-public-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कूड़ा फेंकने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ठोका 17 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कूड़ा फेंकने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ठोका 17 हजार जुर्माना
Fri, 17 May 2019 12:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 May 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अभियान तेज कर दिया है। पहले चरण में विभाग ने गंदगी फैलाने वालों को महज चेतावनी देकर भविष्य से सुधर जाने की हिदायत दी थी। लेकिन अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कार्रवाई के तहत मनाली उपमंडल के पतलीकूहल में खुलेआम कूड़ा फेंकने वालों पर 17 हजार जुर्माना ठोका गया है।
विज्ञापन
जिसमें तीन दुकानदारों को 5-5 हजार और दो से एक-एक हजार जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों पर खुलेआम कूड़ा फेंकने पर इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बोर्ड के सख्त रुख से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। पतलीकूहल बाजार में इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्राम पंचायत प्रधान सहित बीडीओ कार्यालय के लोग भी उपस्थित रहे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता प्रदीप मोदगिल ने जुर्माने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पतलीकूहल की कूहल के पानी का भी सैंपल भरा गया है और जांच के लिए लेब भेजा गया है। कहा कि जांच में अगर कोई खामियां पाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कूहल में कई घरों और ढाबों की नालियों का गंदा पानी बह रहा था। उन नालियों को भी हटाकर उनके मालिकों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन