फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Politics Education Minister and PWD Minister Vikramaditya Singh On Jairam Thakur

Himachal Politics: शिक्षा मंत्री और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले- जयराम के आवास पर भी खर्च हुआ धन

Tue, 20 Aug 2024 06:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 20 Aug 2024 06:10 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मात्र मंत्रियों की कोठियों पर ही पैसा खर्च नहीं हुआ है, बल्कि जयराम ठाकुर की सरकारी कोठी की मरम्मत पर भी धन खर्च किया गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal Politics Education Minister and PWD Minister Vikramaditya Singh On Jairam Thakur
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की कोठियां सरकार की संपत्ति है। सरकारी संपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव आम प्रक्रिया है। केवल मात्र मंत्रियों की कोठियों पर ही पैसा खर्च नहीं हुआ है, बल्कि जयराम ठाकुर की सरकारी कोठी की मरम्मत पर भी धन खर्च किया गया है। पिछली भाजपा सरकार के समय भी मंत्रियों के कार्यालय और कोठियों की मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार-बार दिल्ली जाकर प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद में अड़ेंगे लगा रहे हैं। पिछले साल आई आपदा से हुए नुकसान से जुड़े लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के क्लेम राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे, लेकिन हिमाचल भाजपा नेताओं के दबाव में इसे रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एनपीएस के 9200 करोड़ रुपये केंद्र सरकार के पास फंसे हैं। हिमाचल प्रदेश को यह पैसा केंद्र सरकार से वापस दिलाने के लिए भाजपा नेता को प्रदेश सरकार की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हितों को देखते हुए उनके लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है, जबकि जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को पेंशन के लिए चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इसके अतिरिक्त 75 वर्ष से अधिक आयु के 28 हजार से अधिक पेंशनरों का पूरा एरियर भी इस वर्ष जारी किया जा रहा है, जबकि भाजपा सरकार के समय एरियर के मात्र 50 हजार रुपये जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed