फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Politics: Congress keeping an eye on angry BJP leaders after ticket allotment

Himachal Politics: कांग्रेस के बागियों को टिकट, अपनों को मनाना चुनौती

Wed, 27 Mar 2024 01:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस और भाजपा में रोज नए सियासी गणित बन और बिगड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Himachal Politics: Congress keeping an eye on angry BJP leaders after ticket allotment
भाजपा में शामिल कांग्रेस के बागी व निर्दलीय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के बागियों को टिकट तो दे दिए, मगर भाजपा के सामने बागियों को मनाने की बड़ी चुनौती है। हालांकि बगावत के मामले में भाजपा को ज्यादा अनुशासित माना जाता है, पर कई स्थापित नेताओं की महत्वाकांक्षाएं भाजपा के आड़े आ सकती हैं। प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस और भाजपा में रोज नए सियासी गणित बन और बिगड़ रहे हैं। बागी विधायकों और निर्दलियों के भाजपा में शामिल होने से कई नेताओं में नाराजगी बढ़ गई है।

विज्ञापन

इससे उन विधानसभा क्षेत्रों में इससे भितरघात हो सकता है, जिनमें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव हारे हैं। इन नेताओं को यह चिंता सताने लगी है कि बागियों और निर्दलियों को विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने से उनके भविष्य क्या होगा। इन भाजपा नेताओं पर अब कांग्रेस पार्टी की पैनी नजर है। इन नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने के लिए मंत्रणा चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इसे इशारों-इशारों में ही कह गए हैं। लोकसभा चुनाव में भी प्रत्याशी घोषित न करने के पीछे यही कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक रहे रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने से पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा ने भी समर्थकों के साथ इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। कुटलैहड़ से पांच बार विधायक रहे वीरेंद्र कंवर के समर्थक भी इससे खुश नहीं हैं। वह कुटलैहड़ नए प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो के स्वागत कार्यक्रम में शामिल नहीं होकर खुद भी नाराजगी के संकेत दे चुके हैं।

विज्ञापन

नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी रहे लखविंद्र राणा ने उनसे धोखा होने की बात कही और वह भाजपा के मंच पर ही भावुक हो गए। देहरा से होशियार सिंह के भाजपा में शामिल होने से रमेश धवाला भी नाराज हैं। चैतन्य शर्मा के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद गगरेट से पिछले भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश कालिया ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। इसी तरह कुछ अन्य हलकों में भी असंतोष है। इसका डैमेज कंट्रोल भाजपा के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed