फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   himachal police will take 100 rupees of covid 19 fee from every applicant in constable recruitment

सिपाही भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी हिमाचल पुलिस

Sun, 21 Mar 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर, दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Mar 2021 05:00 AM IST
सार

  • हिमाचल पुलिस में सिपाही के 1334 की भर्ती
  • हर आवेदक से आवेदन फीस के साथ लिया जाएगा 100 रुपये कोविड शुल्क
  • पुरुष के 976 व महिला कांस्टेबल के हैं 267 पद

विज्ञापन
himachal police will take 100 rupees of covid 19 fee from every applicant in constable recruitment
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही के कुल 1334 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती में आवेदकों से हिमाचल प्रदेश पुलिस इस बार आवेदन फीस के साथ कोविड शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लेगी। इस शुल्क का उपयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकाल लागू करने में किया जाएगा। चूंकि इस बार दो गज की दूरी जैसे नियम की वजह से परीक्षा केंद्रों के अलावा पूरे तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है, ऐसे में राशि का कुछ हिस्सा इसमें भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं आवेदन शुल्क के साथ जैमर शुल्क भी आवेदकों से वसूला जा सकता हे। प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय को आवेदकों से सौ रुपये कोविड शुल्क लेने की अनुमति दे दी है। अगले कुछ दिन में पुलिस मुख्यालय भर्ती की अधिसूचना जारी कर सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, कोविड के चलते पिछले साल के बजट में घोषित सिपाही भर्ती पुलिस मुख्यालय आयोजित नहीं करवा सका था, लेकिन अब कोविड की पहली लहर के मंद होने के साथ पुलिस मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने भर्ती की मंजूरी पहले ही प्रदान कर दी थी, लेकिन मुख्यालय ने कोविड शुल्क के अलावा कुछ अन्य बिंदुओं पर सरकार से अनुमति मांगी थी। अब सरकार ने कोविड शुल्क लेने की अनुमति दे दी है, लेकिन कुछ मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है।  फिलहाल मुख्यालय स्तर पर आवेदन शुल्क पर मंथन चल रहा है, क्योंकि पिछली भर्ती में आधुनिक नकल को रोकने के लिए जैमर लगाने पर सरकार ने अतिरिक्त राशि प्रदान की थी, लेकिन इस बार सरकार यह राशि नहीं देती है तो आवेदन शुल्क में इसके खर्च को भी शामिल किया जाएगा। पिछले लंबे समय से आवेदन फीस बढ़ी भी नहीं थी, लेकिन इस बार तय है कि आवेदकों को ज्यादा फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


पुरुष के 976 व महिला कांस्टेबल के हैं 267 पद
सिपाही भर्ती में कुल 1334 पदों को भरा जाना है। इनमें 976 पद पुरुष तो 267 पद महिला कांस्टेबल के हैं। इसके अलावा कांस्टेबल चालक के 91 पदों के लिए भी आवेदन मांगे जाने हैं। पिछली भर्ती के दौरान करीब नब्बे हजार युवाओं ने आवेदन किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी आवेदकों की संख्या इतनी ही रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed