फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police verification to stop duplicate SIM cases

डुप्लीकेट सिम से ठगी के मामले रोकने को हिमाचल पुलिस ने उठाया ये कदम

Fri, 26 Jul 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal police verification to stop duplicate SIM cases
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में लोगों को मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां अब बिना पुलिस की रिपोर्ट के डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी नहीं करेंगी। डुप्लीकेट सिमकार्ड की मदद से लोगों से ठगी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए हिमाचल पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सिम कार्ड खोने या खराब होने पर भी पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही नया सिम जारी करेंगे।

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से पुलिस के पास लगातार डुप्लीकेट सिम जारी कर ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। मामलों की जांच में साइबर क्राइम विंग ने पाया कि ठगी करने वाले सिम खराब होने का हवाला देते हुए नया सिमकार्ड सेवा प्रदाता कंपनी से जारी करवा लेते थे। इसके बाद उस सिम की मदद से इंटरनेट बैंकिंग कर सिम कार्ड के असली मालिक को चूना लगा रहे थे।
विज्ञापन


लगातार आ रही शिकायतों के बाद साइबर क्राइम विंग ने प्रदेश में काम कर रही सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह पुलिस थाने की रिपोर्ट के बिना डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी नहीं करेंगी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि कंपनियों के साथ साथ सभी जिलाें के कप्तानों व थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्ति कराएं कि जब भी कोई व्यक्ति डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी कराने के लिए रपट लिखाने आएगा तो पुलिस कर्मी उस नंबर पर काल कर एक बार चेक करेंगे। अगर सिम चलता मिलता है रिपोर्ट लिखाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए और सिमकार्ड के असली मालिक को भी इसकी सूचना देकर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed