फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal police team detained for hours in Gurugram police station, know the whole matter

Himachal: हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के थाने में घंटों किया डिटेन, जानें पूरा मामला

Wed, 31 Jul 2024 10:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/गुरुग्राम Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 10:33 AM IST
सार

हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में छानबीन करने सर्च वारंट लेकर पहुंची हिमाचल पुलिस टीम को हरियाणा पुलिस ने घंटों थाने में डिटेन करके रखा। 

विज्ञापन
himachal police team detained for hours in Gurugram police station, know the whole matter
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सरकार को अस्थिर करने के मामले में हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में छानबीन करने सर्च वारंट लेकर पहुंची हिमाचल पुलिस टीम को हरियाणा पुलिस ने घंटों थाने में डिटेन करके रखा।   पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी से मिली, जिसके बाद हरियाणा पुलिस से बात की। वहीं गुरुग्राम पुलिस ने हिमाचल पुलिस कर्मियों को डिटेन करने के आरोप नकार दिए हैं।

विज्ञापन


 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला शिमला से पुलिस टीम एक अधिकारी की अगुवाई में जांच के लिए सोमवार को गुरुग्राम पहुंची थी। इस दाैरान दोपहर के समय पुलिस संबंधित कंपनी के कार्यालय में छानबीन कर रही थी, तो स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टीम को गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क सेक्टर 105 थाने ले गई। दोपहर करीब 3:00 बजे हिमाचल पुलिस की टीम को थाने ले जाया गया और देर रात तक वहां रोके रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दोनों राज्यों के उच्च पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद हिमाचल पुलिस की टीम को रात को थाने से भेजा। हिमाचल पुलिस ने निचली अदालत से सर्च वारंट हासिल किया था। इसके बाद टीम गुरुग्राम में एक हेलिकाप्टर कंपनी के कार्यालय में विधायकों की हवाई यात्राओं का रिकॉर्ड खंगालने गई थी।  पुलिस के मुताबिक कई बार आग्रह के बावजूद कंपनी विधायकों को हवाई सेवाओं पर खर्च का ब्योरा देने से आनाकानी कर रही थी। 

विज्ञापन

वहीं, डीजीपी अतुल वर्मा से जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि शिमला के पुलिस अधीक्षक गांधी से इस बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि मुझे मामले के बारे में सभी तथ्यों की जानकारी नहीं है कि इसके क्या कारण हैं, लेकिन गैरकानूनी तरीके से अगर पुलिस को डिटेन किया है तो एसपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चैलेंज करना चाहिए।पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुग्राम के संबंधित थाने में बकायदा सूचना दी गई थी और सर्च के लिए वहां के थाने की पुलिस भी टीम के साथ आई थी, लेकिन बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा आैर उन्हें थाने लेकर चला गया। 

वहीं, जब शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी से इस बारे में बात की तो उन्होंने इस मामले को लेकर न तो पुष्टि की और न ही इन्कार किया। पुलिस इस मामले को कोर्ट में भी लेकर जाएगी, क्योंकि सर्च वारंट अदालत से ही जारी हुआ था। उधर, हरियाणा पुलिस की ओर से एससीपी सिटी सुरेंद्र फोगाट ने हिमाचल पुलिस को डिटेन करने को लेकर इन्कार किया है। वहीं,  वह सीधा जवाब देने से बचते रहे। कुल मिलाकर मामले की जांच दो राज्यों की पुलिस के बीच फंसती नजर जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed