फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HImachal police paper leak case CBI Seeks viral WhatsApp Chat Report

कांस्टेबल पेपर लीक मामला: सीबीआई ने मांगी वायरल व्हाट्सएप चैट की रिपोर्ट

Mon, 21 Aug 2023 10:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 21 Aug 2023 10:34 AM IST
सार

बीते वर्ष पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आने के दो से तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर सोलन जिला के कुछ युवाओं का व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ था।

विज्ञापन
HImachal police paper leak case CBI Seeks viral WhatsApp Chat Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक के बहुचर्चित मामले में सीबीआई ने एसआईटी से अर्की में पेपर लीक संबंधित मामले की वायरल हुए व्हाट्सएप चैट की रिपोर्ट मांगी है। जिला सोलन के अर्की पुलिस थाने में पेपर लीक को लेकर दर्ज हुए मामले को आधार बनाकर सीबीआई ने विभिन्न धाराओं के तहत तीसरी एफआईआर दर्ज की है। इसमें किसी का नाम नहीं है। सीबीआई ने पेपर लीक मामले में जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


कांस्टेबल की परीक्षा कराने वाली कमेटियों को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ बुलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आने के दो से तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर सोलन जिला के कुछ युवाओं का व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ था। इस चैटिंग में पैसे के लेन-देन से पेपर खरीदने के आरोप लगाए गए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुई चैट बीते वर्ष 24 मार्च को सामने आई थी। कांस्टेबल परीक्षा 27 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अर्की का एक युवक को पेपर खरीदने का ऑफर मिला था, लेकिन उसने पेपर नहीं खरीदा था। जब रिजल्ट आया तो वह युवक मेरिट में नहीं आ सका। इसके बाद उस युवक ने ही 24 मार्च का चैट सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसे शुरुआत में पुलिस अफसर गलत बताते रहे। जब मामले ने तूल पकड़ा तो अर्की पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और मामले की जांच के तहत एसआईटी ने 29 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed