{"_id":"655c491b7d34cde9160bc918","slug":"himachal-police-orchestra-will-perform-in-the-international-film-festival-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police Orchestra: गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति देगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police Orchestra: गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति देगा हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा
Tue, 21 Nov 2023 11:38 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:38 AM IST
सार
पुलिस का आर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा की टीम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा। इसी के साथ यह देश का पहला ऐसा बैंड बन गया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई वाली टीम 26 नवंबर को गोवा रवाना होगी और 28 नवंबर को समापन समारोह में पुलिस प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बैंड का नया गाना तिरंगा जोकि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के बैनर तले मुंबई में रिकॉर्ड हुआ है, को भी फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसे केवल्या शाह ने लिखा है और गुरु शर्मा ने कंपोज किया है। तिरंगा गाना के निदेशक राजीव जम्वाल हैं, जोकि पालमपुर से है। विजय कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डीजीपी और सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ प्रदेशवासियों का सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन